लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Gehlot-1 (1)
Ashok Gehlot new senior observer in Haryana : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस आलाकमान से नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। आलाकमान को अशोक गहलोत से हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उम्मीदें है। हालांकि यह तो वक्त ही बताएंगा पूर्व सीएम गहलोत अपनी जिम्मेदारी पर कितना खरा उतरगे। शनिवार दोपहर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किए।
कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा चुनाव में अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। क्योंकि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को गहलोत से काफी उम्मीदें है। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए तीन सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनमें सबसे पहला नाम अशोक गहलोत, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के महासचिव अजय माकन और तीसरे नंबर पर पंजाब में कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा का नाम शामिल है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को हरियाणा चुनाव को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है.। मतलब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार के गठन से लेकर मुख्यमंत्री तय करने तक की जिम्मेदारी अब अशोक गहलोत के हाथ में होगी।
यह भी पढ़ें: ED पर भारी AK, शर्तों के साथ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत
बता दें कि पहले कांग्रेस उन्हें स्टार प्रचारको की लिस्ट में शामिल कर लिया था और अब शनिवार को हरियाणा चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। वहीं पार्टी ने गहलोत के साथ अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा को भी सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। लेकिन इस लिस्ट में गहलोत का नाम सबसे ऊपर होने के भी अलग सियासी मायने है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत को हरियाणा चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अब हरियाणा चुनाव प्रबंधन, चुनाव कैंपेन, घोषणा पत्र से लेकर सरकार गठन करवाने और सीएम का नाम तय करवाने तक की जिम्मेदारी सीनियर ऑब्जर्वर की होती है।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…