Ashok Gehlot News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार रात करीब 1 बजे अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) को टैग करते हुए राजधानी जयपुर में बनाए गए गांधी वाटिका म्यूजियम (Gandhi Vatika Museum) को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। साथ ही गहलोत ने यह कार्य शीघ्रता से पूरा नहीं होने की स्तिथि में आमरण अनशन की चेतावनी भी दी है।
“हमारी सरकार ने जयपुर के सेंट्रल पार्क में करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से गांधी वाटिका म्यूजियम बनाया था। इसका उद्घाटन 23 सितंबर 2023 को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किया गया था। यह म्यूजियम गांधीजी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए तैयार किया गया था।” गहलोत ने अपनी इस X पोस्ट के साथ म्यूजियम की कुछ तस्वीरें भी साझा की है।
यह भी पढ़े: केंद्र पर बरसे पायलट, अग्निवीर और आंतकी हमलों को लेकर लगा दी क्लास, जानें क्या बोले
“चुनावों में व्यस्त प्रशासनिक व्यवस्था के चलते गांधी वाटिका म्यूजियम को आम लोगों के लिए शुरू नहीं किया गया था। लेकिन अब तो लोकसभा चुनाव भी संपन्न हो चुके है। प्रदेश में नई सरकार बने भी 6 माह से ज्यादा का समय निकल चुका है। ऐसे में म्यूजियम शुरू नहीं किया जाना समझ से परे है। मैं सीएम भजनलाल शर्मा से जयपुर में बने इस आकर्षक म्यूजियम को अविलंब शुरू करने का आग्रह करता हूं। कहीं ऐसा न हो कि प्रशासन के हठ के खिलाफ गांधीवादी लोगों को वाटिका शुरू करने के लिए अनशन करना पड़ जाए। ”
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…