जयपुर। Barish Kab Hogi : राजस्थान समेत मध्य और उत्तर भारत के कई इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार और झारखंड राज्यों में हीटवेव की स्थिति अभी कुछ दिन और रहेगी। इसी के चलते गर्मी ने इन राज्यों में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
IMD यानि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अभी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में भीषण लू की स्थिति जारी रह सकती है।
राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों समेत बिहार और उत्तरी ओडिशा में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है। इन राज्यों के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इस वजह से लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी भीषण गर्मी क्यों पड़ रही है? और यह कब तक पड़ेगी। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने इसका कारण खोज निकाला है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं बंगाल की खाड़ी के ऊपर कमजोर मानसून पर हावी हो रही हैं। इस वजह से ये मध्य और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में गर्म मौसम की स्थिति बढ़ रही है।
आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3 से 4 दिन में ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून बिहार और झारखंड में 16-18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20-30 जून तक और दिल्ली में 27 जून तक पहुंच सकता है।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…