स्थानीय

Bhajanlal Sarkar का बड़ा ऐलान, 11 लाख महिलाओं को ऐसे बनाएंगे लखपति

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) एकबार फिर महिलाओं पर मेहरबान हुई है और बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र और राज्य सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 बरसों में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री हर घर शौचालय योजना, हर घर नल योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना तथा पीएम आवास योजना जैसे कार्यक्रमों एवं योजनाओं के कारण देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

10 करोड़ से अधिक महिलाएं विकसित भारत संकल्प से जुड़ेंगी

भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) आज देशव्यापी शक्ति वंदन अभियान (Shaktivandan Abhiyan) के समापन के अवसर पर जयपुर में आयोजित समारोह को वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक करोड़ स्वयं सहायता समूहों से सम्पर्क स्थापित कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प से जोड़ने के लिए चलाया गया है। देश की करोड़ों महिलाओं के प्रयासों को पहचान और सम्मान देना इसका लक्ष्य है। राजस्थान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नारी शक्ति की धरती है। यहां की नारियों ने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया है। ये भूमि पन्नाधाय, हाड़ीरानी और कालीबाई जैसी वीरांगनाओं के बलिदान और मीराबाई की भक्ति के लिए जानी जाती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की कुंवारी महिलाओं के भी आए अच्छे दिन, Bhajanlal Sarkar ने किया ये बड़ा ऐलान

राजस्थान की 11 लाख से अधिक महिलाएं बनेंगी लखपति

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं में कौशल विकास कर उनकी सालाना आमदनी एक लाख रुपए की जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। राजस्थान में भी इस योजना पर तेज गति से कार्य चल रहा है। राज्य सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की 11 लाख 24 हजार महिलाओं को अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध रूप से लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिनमें से 2.80 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में आ चुकी हैं।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बढ़ाएगा लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की पहल पर संसद ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है। इसके प्रभावी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और उनकी लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ेगा तो देश सशक्त होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारी शक्ति के उत्थान का संकल्प पूरा होगा।

यह भी पढ़ें : Bhajanlal Sarkar: 100 दिन कार्ययोजना को लेकर CM ने अधिकारियों को दिये निर्देश, शीघ्र करें निस्तारण

समापन समारोह में ये नेतागण भी रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम के समापन समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, सांसद सी.पी. जोशी, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago