लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ राजशाही में भी सक्रिय रहने वाली बीकानेर राज परिवार की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी का शुक्रवार देर रात बीकानेर स्थित लालगढ़ में निधन हो गया है। शनिवार को जूनागढ़ में उनकी पार्थिव देह को आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा।
इसके बाद राजपरिवार के रीति-रिवाजों के अनुसार रविवार को सागर गांव में स्थित राजपरिवार के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशीला कुमारी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनकी बीमारी के चलते लोगों से उनका मिलना बंद कर दिया गया था। इस समय उनकी उम्र 95 वर्ष थी।
सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में नही रही पीछे
राजमाता हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को निभाती थी। चाहे राजपरिवार की बात हो या सामाजिक जिम्मेदारी हो उन्होनें अपनी अस्वस्थता के समय भी उसे बखूबी निभाया। उन्हीं के कदमों पर अब उनकी पोती सिद्धि कुमारी चल रही है। ये
बीकानेर पूर्व विधानसभा से पिछले तीन चुनावों में लगातार विधायक हैं। राजमाता बीकानेर के लोगों से स्थानीय भाषा में ही बात करना पसंद करती थी।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…