Categories: स्थानीय

Election2023: भाजपा, कांग्रेस की लिस्ट के बाद बीकानेर की सियासी तस्वीर हुई साफ

जयपुर।  विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने  33 नामों की लिस्ट जारी की शनिवार को भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें 83 नाम शामिल किए हैं। बीकानेर की पांच सीटों पर नाम तय हो गए हैं। कांग्रेस ने चार उम्मीदवार घोषित कर दिए। भाजपा ने अपने वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताते हुए तीनों को टिकट दिया है, वहीं बीकानेर पश्चिम में जेठानन्द व्यास को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। हालांकि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का नाम पहली लिस्ट में नहीं है, जबकि बीकानेर के दूसरे मंत्री भवंर सिंह भाटी को टिकट मिल गया है। कल्ला का टिकट संभवत अगली लिस्ट में जारी हो लेकिन जिले के कद्दावर मंत्री को टिकट नहीं दिए जाने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।  

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Vidhansabha chunav 2023: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, यहां देखें

 

भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट में श्रीडूंगरगढ़ से ताराचंद सारस्वत को टिकट दिया गया था। वहीं दूसरी लिस्ट में बीकानेर पूर्व से सिद्धिकुमारी, नोखा से बिहारीलाल बिश्नोई और लूणकरनसर से सुमित गोदारा को टिकट दिया है। बीकानेर पश्चिम से अंत तक पेंच फंसने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन पार्टी दूसरी लिस्ट में ही जेठानन्द व्यास को दावेदार बनाते हुए मैदान में उतार दिया है। व्यास को पहले ही इशारा किया जा चुका था, ऐसे में उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी।

 

 कोलायत और खाजूवाला के नाम तय नहीं

 

भाजपा ने अब तक कोलायत और खाजूवाला से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। देवी सिंह भाटी के भाजपा में शामिल होने के साथ ही स्वयं भाटी या फिर उनके पुत्र दिवंगत महेंद्र सिंह भाटी की पत्नी पूनम कंवर को टिकट मिलने की उम्मीद की जा रही है। पहली लिस्ट में कोलायत का नाम नहीं होने से ये चर्चा का विषय है। वहीं खाजूवाला में पिछले चुनाव हार चुके डॉ. विश्वनाथ मेघवाल का नाम भी नहीं आया है। यहां से सांसद अर्जुनराम मेघवाल का नाम भी बीच में उठा। दोनों सीटों पर दावेदार घोषित नहीं होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

 

भंवर सिंह भाटी को मिला टिकट

 

कोलायत से कांग्रेस ने एक बार फिर भंवर सिंह भाटी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पहले से उनका नाम तय माना जा रहा था क्योंकि ऊर्जा मंत्री के रूप में सक्रिय रहे भाटी के सामने कोई मजबूत टिकट दावेदार नहीं था।

 

कांग्रेस की छह सीट पर इंतजार

 

बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व, नोखा, लूणकरनसर, खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार अब तक तय नहीं हो सके हैं। बीकानेर पश्चिम से डॉ. बी.डी. कल्ला, राजकुमार किराडू, अरुण व्यास सहित कई दावेदार हैं। फिलहाल नाम घोषित नहीं होने से ये चर्चा बनी हुई है कि टिकट बदलेगा या नहीं? वहीं बीकानेर पूर्व से भाजपा की सिद्धि कुमारी आने के बाद कांग्रेस अपनी रणनीति बदल सकती है। यहां कांग्रेस को भाजपा दावेदार के नाम का इंतजार था। कांग्रेस यहां बड़ा दाव चल सकती है। वहीं नोखा से पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी के नाम पर काफी चर्चा हो रही है। खाजूवाला से विधायक और वर्तमान में प्रदेश के बड़े नेताओं में शामिल गोविन्दराम मेघवाल का नाम भी अब तक नहीं आया है। यहां भी शायद भाजपा दावेदार का इंतजार हो रहा है। लूणकरनसर और श्रीडूंगरगढ़ में भी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

 

 

Suraksha Rajora

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago