जयपुर। भाजपा की और से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत आज भाजपा महिला मोर्चा की और से कांग्रेसी विधायकों के घरों के बाहर थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करती हुई महिलाए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास के बाहर पहुंची महिला मोर्चा ने मंत्री के घर के बाहर नारेबाजी करते हुए लाल डायरी लहराई। इस दौरान कई कार्यकर्ता धारीवाल के मेन गेट पर चढ़ गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की और से प्रदर्शन की शुरूआत धारीवाल के निवास से की गई। जिसका मुख्य कारण धारीवाल का विवादित बयान था हाल ही में मंत्री धारीवाल ने दुष्कर्म के मामलों विवादित बयान दिया था। धारीवाल ने बयान देते हुए कहा था राजस्थान मर्दों का प्रदेश हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने बताया की कांग्रेस सरकार के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आज महिलाएं सड़क से लेकर स्कूल तक कही भी सुरक्षित नहीं हैं। सीएम अशोक गहलोत के जंगलराज के खिलाफ प्रदेश स्तर पर नहीं सहेगा राजस्थान अभियान चलाया जा रहा हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हैं। साढ़े चार साल में कांग्रेस राज में सिर्फ जंगलराज दिया हैं। लेकिन अब सरकार की विदाई का वक्त आ चुका हैं। प्रदेश में सरकार हर मोर्चें पर फेल हुई हैं। महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान लाल डायरी का मुद्दा भी जमकर छाया रहा। महिला मोर्चा ने कहा आज भ्रष्टाचार के कारण आज प्रदेश की जनता बदहाल हैं। इस दौरान महिला मोर्चा की और से हाथों में थाली लेकर चम्मच बजाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…