जयपुर। BJP Membership अभियान आज से शुरू हो चुका है जिसके तहत पार्टी 10 करोड़ नए सदस्य जोड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एकबार फिर से भाजपा की सदस्यता ली है और इसी के साथ ही यह अभियान शुरू हो गया है। 51 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में कुल 28 करोड़ सदस्य जोड़े जाएंगें। ऐसे में यदि आप भी भाजपा के सदस्य बनना चाहते हैं तो उसकी बहुत ही सरल प्रोसेस है। आइए जानते हैं वो क्या है?
यदि आप भी BJP Membership लेना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल फोन से मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देना है। मिस्ड कॉल देने के बाद आपके फोन पर एक मैसेज आएगा जिसमें जिसमें मेंबरशिप नंबर दर्ज होगा।
यह भी पढ़ें : PM Matru Vandana Yojana में दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को ऐसे मिलेंगे 10 हजार रूपये
आपका बीजेपी के सदस्य बनने के बाद अपना मेंबरशिप कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। उसके लिए आपको अपना पर्सनलाइज्ड मेंबरशिप कार्ड जेनरेट करने के लिए मैसेज में दिए लिंक www.narendramodi.in/bjpsadasyata2024/MJLYFP अथवा https://prod-pm-drive.bjp.org/ लिंक पर क्लिक करना है।
– इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
– इसके बाद आपके फोन पर एक OTP यानी वन टाइम पासवर्ड मैसेज आएगा।
– यह OTP दर्ज करने के बाद आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, जन्म-तिथि, उम्र, लिंग, पता आदि भरने हैं।
– इसके बाद आपको फोटो अपलोड करना है और मांगी गई जानकारी भरनी है।
– इसके बाद अपना पता, विधानसभा क्षेत्र, राज्य आदि की भरनी है।
– सारी जानकारियां भरने के बाद आपका मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड (Bjp Membership Card Download) करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
– एकबार बीजेपी मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप उसें शेयर भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि भाजपा की सदस्यता हर 6 साल बाद लेनी होती है। इस समय भारतीय जनता पार्टी मेंबरशिप के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में अब 28 करोड़ सदस्य जुड़ने पर यह किसी राजनीतिक पार्टी के लिए एक रिकॉर्ड साबित होगा।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…