Categories: स्थानीय

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने आरपीएससी को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा

जयपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मीयां तेजा हो गई है। भाजपा हो या कांग्रेस हर कोई एक दूसरे पर निशाना साधे बैठा है। भाजपा लगातार गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार व पेपर लिक जैस मामलों को लेकर निशाना साध रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को आढ़े हाथ लेते हुए वादा खिलाफी का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गहलोत सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए थे। आज सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। इसके साथ ही सीपी जोशी ने कहा गहलोत सरकार जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी सरकार आज उन सभी मुद्दों का दर किनार कर जनता की परेशानी को बढ़ा रही है।  

किसानों व युवाओं का उठाया मसला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने युवाओं व किसानों का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। सीपी जोशी ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। सरकार को सत्ता में साढ़े चार साल बित चुके है उसके बावजूद भी आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। आज हजारों किसानों की जमीन नीकलाम होने के कगार पर है। कर्ज के कारण आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।

आरपीएससी सदस्यों की नियुक्ती पर उठाया सवाल

जोशी ने कहा बेरोजगारी भत्ता सरकार आज तक नहीं दे पाई है। लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से आज युवा हताश है। आरपीएससी को भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर रख दिया है। सीपी जोशी ने सीएम गहलोत से सवाल करते हुए कहा आरपीएससी के सदस्य तोड़ बट्‌टा करते हुए पकड़े जा रहे है। आखिर इनकी नियुक्ती किसने की। कांग्रेस के पूर्व मंत्री ही भ्रष्ट अधिकारियों का बचाव करने में लगे हुए हैं।

 

 

 

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago