स्थानीय

ये क्या बोल गए मदन राठौड़! कांग्रेस को बताया गौहत्यारों की पार्टी

जयपुर। Madan Rathore News : राजस्थान में उपचुनावों के दौरान राजनीति एकबार फिर से गरमा चुकी है क्योंकि इसी बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक ऐसा विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने यह विवादित बयान कांग्रेस पार्टी को लेकर दिया है जिसके बाद हर कोई उनकी चर्चा कर रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या सोचकर बोला है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी अब बीजेपी अध्यक्ष पर हमलावर हो चुकी है..तो आइए जानते हैं कि उपचुनावों के बीच आखिर राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आखिर ऐसा क्या कह दिया है जिससें चारों तरफ अफरा तफरी मच चुकी है

दरअसल, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ के इस बयान की वजह से राज्य में सियासत फिर से गरमा गई हैं। उन्होंनें यह बयान गाय और कांग्रेस को लेकर दिया है। मदन राठौड़ ने कहा है कि भाजपा की भजनलाल सरकार ने गाय को आवारा नहीं बेसहारा नाम दिया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस गौहत्यारों की पार्टी है। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल हिंदुओं की भावनाओं को खरीदने का काम किया है। राज्य की भजनलाल सरकार ने सोमवार को गोवंश पर आवारा शब्द का टैग हटाने का आदेश जारी किया है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गौ तस्कर की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के मुद्दे पर सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan by-election : 5 सीटों पर भाई, पत्नी और बेटे मैदान में! जानिए कहां किसका दबदबा!

वहीं, इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कह चुके हैं कि वोटों के लिए गाय का नाम बीजेपी जपती है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा दिया कि गाय की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हम शुरू से प्रयास करते आ रहे हैं। हमने ‘बैल ट्रैक्टर’ का भी आविष्कार किया था। राठौड़ ने भी माना है कि हमें हमारा वकील समय पर खड़ा करना ही चाहिए था। कोर्ट से नोटिस सर्व हुआ किस अधिकारी को मिला। एजी, एएजी तक क्यों नहीं पहुंचा उसकी छानबीन होगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट पर टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन कहीं न कहीं त्रुटी तो हुई है। छानबीन कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राठौड़ ने कहा कि इसमें राजनीति करने की जरूरत नहीं है, हम करते भी नहीं है।

मदन राठौड़ ने कहा है कि गौशालाओं का विस्तार करना, उन्हें अनुदान देना हमारी भैरोंसिंह सरकार ने किया, फिर वसुंधरा राजे और अब भजनलाल सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं करते बल्कि गाय का संरक्षण का काम करते हैं। कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का पहले चुनाव निशान था दो बैलों की जोड़ी। इसके बाद कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति अपनाते हुए अपना चुनाव बदलकर गाय बछड़ा किया। हिंदुओं की भावनाओं को खरीदने और आकर्षित करने का काम किया। उसके बाद गौहत्यारे उनके साथ जुड़ने लगे तो गाय-बछड़ा चुनाव छोडकर पंजा लेकर आ गए। मदन राठौड़ ने कहा कि गाय पर राजनीति हम कर रहे हैं या कांग्रेस कर रही है? गाय का लाभ उन्होंने लिया , राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम वो कर रहे हैं। उनका ये काम निंदनीय है। गाय को राष्ट्रीय पशु माना है और उसका पूरा मान तथा महत्व है। हम प्रयास कर रहे हैं गोहत्या पूर्णत: बंद होनी चाहिए।

राठौड़ ने तो यह भी कहा कि गाय को हम आवारा नहीं कहते हैं। गाय सम्मानित पशु है हम उसकी पूजा करते हैं आवारा नहीं है। उसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य हैं। गौशालाओं को विकसित कर रहे हैं। मंत्रालय भी काम कर रहा है। जनता को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। गाय की सेवा करना पूजनीय काम है। गोमूत्र अर्क कीमती है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago