राजस्थान में आएंगे अच्छे दिन- वसुन्धरा राजे
झालावाड़। कांग्रेस जनता को झूँठे सपने दिखा कर सत्ता में बनी रहना चाहती है। यह कहना था पूर्व सीएम श्रीमती वसुन्धरा राजे का। पब्लिक जानती है, ये वो ही कांग्रेस है जो पिछले चुनाव में किसानो का 10 दिन में कर्ज माफ करने का वादा कर रही थी। जो अब तक 5 सालों में भी नहीं हुआ है। सैकड़ो किसान इसी कारण आत्महत्या कर चुके हैं। हम तो बिना वादा किए ही किसानों की स्थिति को देख कर 27.15 लाख किसानों का 7 हज़ार,700 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया।
ये उन्होंने झालावाड़ के हरनावदा गजा, ढाबला भोज, दांता, बोलिया बारी, रायपुर के साथ डेढ़ दर्जन गाँवों के लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कोंग्रेस पूरे 5 साल झालावाड़ की उपेक्षा करती रही। कोंग्रेस जहां विकास में राजनीति करती है वहीं बीजेपी राजनीति में विकास देखती है।
पूर्व सीएम ने इस दौरान कहा कि राजस्थान में अब अच्छे दिन आने वाले हैं। कुछ ही दिनों में राजस्थान का नव निर्माण होगा। फिर से राजस्थान में कमल खिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा झूठें वादे नहीं करती है, कांग्रेस झूठें वादों के बिना आगे नहीं बढ़ सकती। पेपर लीक के कारण कितने युवाओं ने आत्महत्या की। आज सबसे ज़्यादा बेरोजगारी भी राजस्थान में ही है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…