जयपुर। प्रदेश में भाजपा अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगी। भाजपा अब कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन की लॉंचिंग करने जा रहा हैं। इसकी लॉचिंग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे। आयोजित कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पूर्व सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।,
भाजपा प्रदेशध्यक्ष ने कहा प्रदेश में अपराध बेलगाम
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा पूर्व सभा स्थल पर पहुंचकर जयपुर से शुरू होने जा रहा हैं। इस आंदोलन के जरिए पेपर लीक से युवा परेशान, भ्रष्टाचार खुलेआम, दलित अत्याचार खुलेआम, बहन बेटियों पर अत्याचार, कर्ज से मरता किसान और अपराध बेलगाम इन सभी घटनाओं को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन चलाया जाएगा।
सीपी जोशी ने कहा भाजपा की और से निरंतर प्रदेश में युवा, किसान और महिला विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और कैंपेन चलाए जा रहे हैं। जिसमें पूर्व में महिला मोर्चा द्वारा महिला उत्पीडन के खिलाफ जयपुर में थाली नाद आंदोलन, झुंझुनू में किसान आक्रोश महाघेराव और 18 जुलाई को अजमेर में आरपीएसी घेराव किया जाएगा।
सह-प्रभारी विजया राहटकर ने सरकार को बताया झूंठा
इस दौरान प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कांग्रेस सरकार झूंठ पे झूंठ बोल रही है। अपराध बेलगाम है, एनसीआरबी के आंकडो को देखिए महिलाओं के ऊपर तेजाब डालना मारकर शव कुंए में डाल देना इस तरह की घटनाएं आए दिन बढ रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने प्रचार में व्यस्त हैं महिला अपराधों पर एक शब्द तक नहीं बोलते क्या मुख्यमंत्री को इन सभी घटनाओं पर नहीं बोलना चाहिए।
राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने कहा सरकार ने किया कसानों के साथ छलावा
राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने कहा कि गहलोत सरकार ने किसानों के साथ छलाव किया है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इस कदर बढोतरी हुई है। आज गांव, शहर घर, बाजार और किसी सार्वजनिक स्थान पर भी सुरक्षित नहीं है। भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मामलों से आमजन बदहाल है। इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा की ओर से नहीं सहेगा राजस्थान मुहिम चलाई जा रही है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…