अलवर। अलवर के मालाखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। पहले दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते कहासुनी के बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली धर्मचंद याव के पेट में लगी। आनन फानन में परिजन धर्मचंद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां धर्मचंद का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा हैं।
मामले की जानकारी देते हुए धर्मचंद के बेटे रामेंद्र यादव ने बताया की जमीन की डोल को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने धर्मचंद के साथ में हाथापाई शुरू कर दी। रामेंद्र ने बताया की दुसरे पक्ष के लोगों ने मेरे पिता पर फायरिंग कर दी। दरअसल एक पक्ष की जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बीना बताए खेत की डोल पर पत्थर गाड़ दिए। धर्म चंद यादव जब खेत पर गया तब उसे इस बात की जानकारी हुई। जिसके बाद धर्म चंद ने दूसरे पक्ष से पत्थर हटाने के लिए कहा। जब धर्म चंद दूसरे पक्ष के घर पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने लड़ाई शुरू कर दी और धर्म चंद पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
हमला करने के बाद भी दूसरा पक्ष चुप नहीं बैठा और धर्मचंद पर बंदूक से गोली चला दी। जिसके कारण गोली धर्मचंद के पेट में लगी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया हैं। वहीं आरोपी पक्ष के लोग पुलिस के आने से पहले ही गांव से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…