जयपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सभी पार्टीयां सक्रिय हो गई हैं। हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहा हैं। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही हैं। वहीं चुनाव तारीख सामने आने से पहले ही बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशि मैदान में उतार दिए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने कमर कस ली हैं। बसपा ने धौलपुर, नइबई तथा नगर विधानसभा में अपने प्रत्याशियों के नाम जारी कर चुनावी ताल ठोक दी हैं।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने प्रत्याशियों के नाम सामने रखे हैं। भगवान सिंह ने रितेश शर्मा को धौलपुर से खुर्शीद अहमद को भरतपुर के नगर से तथा खेमकरणा तौली को भरतपुर के नदबई से मैदान में उतारा हैं। इन तीनों को मैदान में उतारने के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह की अन्य सीटों पर तलाश शुरू हो गई हैं। भगवान सिंह ने कहा इस बार चुनाव मैदान में प्रत्याशियों को सभी मापदंडों पर परखने के बाद ही उतारेंगे।
बसपा प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा जैसे-जैसे प्रत्याशियों के नाम फाइनल होते जाएंगे उसी के साथ घोषणा कर दी जाएंगी। ताकी प्रत्याशियों को तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त मिल सके। विधानसभा चुनाव में बसपा की और से 200 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे। इस बसपा का फोकस 60 सीटों पर हैं। इन सीटों पर बसपा की स्थिति काफी अच्छी हैं। रितेश शर्मा पूर्व सभापति भी रहे हैं। शर्मा पहले कांग्रेस में उसके बाद भाजपा में गए और अब रितेश शर्मा ने बसपा का हाथ थाम लिया हैं। नदबई के खेमकरण पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…