जयपुर। Chach Rabdi : गर्मी के मौसम में शरीर के बाहर लगने वाली गर्मी को पंखा, कूलर, अथवा एयरकंडीशनर से कम कर सकते हैं, लेकिन बॉडी के अंदर की गर्मी को दूर करने के लिए खान—पान में भी कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी होती हैं। बॉडी को गर्मी से बचाकर ठंडक देने के लिए सबसे उत्तम चीज छाछ राबड़ी मानी जाती है जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सुपाच्य भी होती है। गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए छाछ राबड़ी एक तरह से वरदान है। छाछ राबड़ी स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए उपयोगी कैल्शियम देती है। यह कई सारे पोषक तत्वों, खनिजों और विटामिन से भरपूर होती है जिस कारण हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत बनी रहती है। आपको बता दें कि राबड़ी कई प्रकार से बनाई जाती है जिनके अपने—अपने अलग—अलग फायदे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किस तरह की छाछ राबड़ी के सेवन से क्या फायदा (Chach Rabdi Benefits) होता है।
जौ अनाज को कूटकर गुली बनाई जाती है जिससे यह राबड़ी बनाई जाती है। यह राबड़ी खाने से पेट पूरी तरह भर जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। जौ—गुली की राबड़ी में पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी-6 पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ गुली की राबड़ी काफी फायदा करती है। यह ब्लड से इंसुलिन को कम करती है। इस राबड़ी में भारी मात्रा में खनिज पदार्थ होता है जो त्वचा को रेडिकल्स के नुकसान होने से बचाता है। यह वजन घटाने का भी काम करती है। यह राबड़ी हृदय रोग से बचाव करती है। गर्मी के मौसम में जौ गुली की राबड़ी को लोक छाछ के साथ खाना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, अगर आप ठंडी चीजों से परहेज करते हैं या सर्दी-जुकाम रहती है तो इसें दूध के साथ भी खा सकते हैं।
गेहूं की राबड़ी में प्रचुर मात्रा में फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और कॉपर होता है। जिस वजह से यह हमें कई बीमारियों से बचाती है और हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी होती है। गेहूं की राबड़ी को बनाना भी काफी आसान होता है। गेहूं की राबड़ी स्वादिष्ट होती है जिसें छाछ के साथ खाना बहुत ही फायदेमंद होता है।
गेहूं या जौ गुली की राबड़ी के अंदर पुदीना डालने से वो और अधिक स्वादिष्ट हो जाती है और बहुत सारे फायदे भी बढ़ जाते हैं। राबड़ी बनाने के बाद उमें पुदीना डाला जाता है। अगर आप राबड़ी के अंदर पुदीना डालकर खाते या पीते हैं तो उसके फायदे बहुत होते हैं।
गर्मी के मौसम में ज्वार की राबड़ी खाना बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह बहुत हल्की होती है और आसानी से पच जाती है। ज्वार की राबड़ी में छाछ मिलाकर उसका सेवन करने से पेट बहुत हल्का हो जाता है और बॉडी को भी शीतलता मिलती है। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और पेट में भारीपन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
रागी की राबड़ी विशेषकर दक्षिण भारत में बहुत प्रचलित है। बहुत पौष्टिक होने के साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। हालांकि, रागी की राबड़ी का सेवन ताजा-ताजा ही किया जाना चाहिए। इसमें आप हल्का नमक, जीरा या पुदीना डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : सऊदी अरब में 70 साल बाद खुल रही शराब की दुकान, जान लीजिए खरीदने के नियम
Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…