कोटा। कोटा के विश्व स्तरीय पर्यटन चंबल रिवर फ्रंट की सौगात जल्द ही मिलने वाली है। यह इनोग्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार है। कोटा शहर की खूबसूरती में चार चंदा लगाने जा रहा चंबल रिवर फ्रंट जल्द ही आमजन के लिए खुलने वाला है। 12 सितंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए करीब 25 देशों के राष्ट्रदूतों को आमंत्रण भेजा गया है। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शिरकत करेंगे। 12 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे
125 पंडित करेंगे चंबल माता की पूजा
कोटा में चंबल रिवर फ्रंट पर दुनिया की सबसे ऊंची 225 फीट की चंबल माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। 12 सितंबर को 125 पंडित पहली बार चंबल माता की 225 फीट ऊंची संगमरमर की मूर्ति की पूजा करेंगे। इस रिवर फ्रंट का सबसे आकर्षण का केंद्र बिंदु है चंबल माता। इसका निर्माण जयपुर में किया गया है। चंबल माता के अलग-अलग पार्ट ले जाकर इसे कोटा में स्थापित किया गया। चंबल माता की प्रतिमा करीब 26 करोड़ की लागत से निर्मित की गई। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने चंबल रिवर फ्रंट को अद्वितीय मॉडल बताया है।
एक बार फिर शाहरुख का लकी चार्म बनी दीपिका
चंबल रिवर फ्रंट के उद्घाटन समारोह में कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। लोकार्पण में देश-प्रदेश के कई VIP, विभिन्न आयोग के अध्यक्ष, 25 देशों के राजदूत, राजस्थान के सभी विधायक मौजूद होंगे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी कोटा पहुंचेंगे। साल की शुरुआत में पठान और जन्माष्टमी पर जवान फिल्म से एंटरटेनमेंट की दुनिया में फिर से छा गए हैं। पर्दे पर शाहरूख और दीपिका की जोड़ी धूम मचाती नजर आती है। हाल ही में रिलीज फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण शाहरुख का लकी चार्म बनी।
चंबल रिवर फ्रंट के आकर्षण का केंद्र
खूबसूरत चम्बल रिवर फ्रंट के आकर्षण का केंद्र जवाहर घाट पर विश्व का सबसे बड़ा गन मेटल का मुखौटा है। इसके साथ ही यहां बने 22 घाट और दुनिया का सबसे बड़ा नन्दी भी अद्वितीय विशेषता लिए हुए हैं। एक बगीचे में वृंदावन में 10 अवतारों की मूर्ति लगाई गई है। वहीं राजपूताना घाट पर राजस्थान के 9 क्षेत्रों की वास्तुकला व संस्कृति को दर्शाया गया है। ब्रह्मा घाट पर लगाई गई विश्व की सबसे बड़ी घंटी की आवाज 8 किमी दूर तक सुनाई देगी। यह एलईडी गार्डन देश का पहला गार्डन है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…