राजस्थान में चुनावी साल शुरु होते ही भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में आ गई थी। जैसे-जैसे चुनावी समय नजदीक आ रहा है भाजपा पार्टी में एक के बाद एक बड़े बदलाव कर रही है। अगर हम राजस्थान की बात करें तो मौजूदा कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को बनाया गया। वहीं अब राजस्थान विधानसभा चुनावों को देखते हुए फिर से संगठनात्मक तंत्र में बदलाव किए जाने की तैयारी की जा रही है।
कुछ दिनों पहले राजस्थान बीजेपी के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा था कि राजस्थान के संगठन में बदलाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ही फैसला करेंगे। फिलहाल वह पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बता दें कि पिछले 2 दिनों से गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और कई अन्य शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी चुनावों को देखते हुए अपने संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने के मकसद से बैठक की। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही केंद्र के संगठन में बदलाव करेगी।
प्रदेश में बदले जा सकते ये बड़े चेहरे
इसके साथ ही पार्टी का मुख्य फोकस आगामी चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पर भी है। इनमें ज्यादा बदलाव राजस्थान में देखने को मिल सकते हैं। मार्च में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी और संगठऩ महामंत्री चंद्रशेखर की सेवा सदन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें राजस्थान में होने वाले संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चा की गई थी। इस बैठक के आधार पर माना जा रहा है कि संगठन मंत्री चंद्रशेखर को हटाया जा सकता है। साथ ही राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह की जगह भी किसी और को मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक महामंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ कुछ शिकायतें पार्टी के उच्च स्तर तक की गई है। चंद्रशेखर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए है। खबरों के मुताबिक चंद्रशेखर ने पार्टी की विचारधारा पर भी सवाल खड़े किए है। इसी के चलते संगठन महामंत्री के साथ सह संगठन महामंत्री भी नियुक्त किया जाएगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…