जयपुर। भारत के चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) के सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। इसी के साथ ही अब Chandrayaan 3 मिशन के वैज्ञानिकों पर पैसों की बारिश हो चुकी है। दरअसल, राजस्थान के बाड़मेर जिले के कोलू गांव के निवासी और एनआरआई पृथ्वीराजसिंह कोलू ने इसरो के वैज्ञानिकों को एक करोड़ रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। पृथ्वीराज ने ISRO के चंद्रयान 3 के चांद के दक्षिण ध्रुव पर सकुशल उतरने पर भारतीय वैज्ञानिकों की कामयाबी को मिसाल मानते हुए यह बड़ी घोषणा की है।
यह भी पढ़ें : जयपुर में अब 26 अगस्त को आएगा पानी, बीसलपुर लाइन में लीकेज, ये इलाके रहेंगे प्यासे
भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ
पृथ्वीराज कोलू ने का कहना है कि इसरो के वैज्ञानिकों के इस सफल मिशन से देश ही नहीं विदेश में रह रहे सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। पृथ्वीराज की कंपनी प्रकाश पंप मिडल ईस्ट (अरब देश) में है। पृथ्वीराज ने इससे पूर्व में बाड़मेर के कवास गांव में आई बाढ़ के दौरान भी बाड़मेर के लोगों की बड़ी मदद की थी। आपको बता दें कि कोरोना काल में उन्होंने बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 2 करोड़ 50 लाख की लागत से अत्याधुनिक आइसीयू वार्ड बनाकर भेंट किया था। राम मंदिर निर्माण में भी पृथ्वीराज ने एक करोड़ रुपए भेंट किए। पृथ्वीराज कोलू भामाशाह के तौर पर हर तबके के लिए मददगार बनकर सामने आते रहे हैं।
यह भी पढ़ें : साइकिल से शुरू हुआ ISRO का सफर चांद तक पहुंचा, पढ़िए पूरी कहानी
चंद्रयान-3 पर बाड़मेर में मना जश्न
भारत के चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद राजस्थान के बाड़मेर में लोगों ने जश्न मनाया। यहां पर व्यापारियों, बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं समेत एबीपी एवं अलग-अलग वर्गों के लोगों ने सड़कों पर उतरकर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की शुभकामनाएं दी। लोगों का कहना है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने विश्व भर में भारतीयों का गौरव बढ़ाया है। गौरतलब है कि चांद के दक्षिणी हिस्से में लैंडिंग करवाने वाला भारत पहला देश बन गया है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…