Categories: स्थानीय

कांग्रेस ने रिपीट का दावा किया, बीजेपी ने निकाली हवा

राजस्थान में चुनावी जंग मॉर्निंग न्यूज इंडिया के साथ 

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में चुनावी घमासान जोरों पर है। राजस्थान चुनाव 2023 में कांग्रेस अपनी सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है, तो बीजेपी बदलाव करने के लिए ऐडी से चोटी तक का जोर लगा रही है। इसके चलते दोनों पार्टियों द्वारा जनता को लुभाने के लिए कई पैंतरे  भी अपनाए जा रहे हैं। ये पार्टियां अब वादे नहीं, बल्कि गांरटियां दे रही है, वो भी लि​​खित रूप में। ऐसे में ये दोनों ही पार्टियां कौन—कौनसे चुनावी पैंतरे अपना रही है। जिससे राजस्थान में उनकी सरकार बन सके। उनको सामने लाने की कोशिश की मॉर्निंग न्यूज इंडिया ने। जिस चुनावी जंग मॉर्निंग न्यूज इंडिया के संग में सीधी टक्कर में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां आमने—सामने रही। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टॉक शो में अपनी पार्टी के विचारों और कामों के बारे में बताया। जिससें यह अंदाजा लगा सकते हैं, कि कौन सी पार्टी किस पर भारी पड़ सकती है। कार्यक्रम का आयोजन मॉर्निंग न्यूज इंडिया के कार्यालय में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया गया। 

 

1 चुनाव का आधार विकास है, कांग्रेस इसी राह पर चलती है। 

मोदी जी ने जहां देश बांटने का काम किया वहीं गहलोत सरकार ने जनता को गारंटियां दी। चुनाव का आधार विकास होता है और कांग्रेस इसी राह पर चलती है। इसलिए गहलोत सरकार की गारंटियां जमीन पर हकीकत में दिख रही हैं। चुनावों में सरकार चाहे गठबंधन भी बने, बस सभी धर्मों और ​जातियों का विकास होना चाहिए।  गठबंधन में विचारधारा अलग हो सकती हैं, लेकिन उनका लक्ष्य देश का विकास होना चाहिए। वॉशिंग मशीन में साफ करके चुनावों में चेहरे लिए जा रहे हैं। बीजेपी की स्थिति ऐसी है कि राजस्थान में भी प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना पड़ रहा है। 

अरुणा गौड़, कांग्रेस

 

 

2 बीजेपी एक धर्म की राजनीति नहीं करती, हर धर्म को साथ लेकर चलती है।

राष्ट्र के मान और धर्म की रक्षा के लिए बीजेपी को ही वोट दिया जाएगा। जनता कभी कुछ नहीं भूलती है। सब याद रखती है। राजस्थान की जनता ने पिछले पांच सालों में बहुत कुछ देखा है। कन्हैय्या लाल हत्याकांड, नाथी का बाड़ा को ध्यान में रखकर ही जनता वोट देने वाली है। जनता के विकास के बारे में सोच कर ही सरकार का हर कदम उठाया जा रहा है। राजस्थान में भी इसी को देखते हुए बीजेपी की सरकार को लाने के लिए जनता उसे वोट देने वाली है। 

स्नेहलता साबू, बीजेपी

 

 

3 पीएम नरेंद्र मोदी सब पर भारी, जनता खुद तय करेगी।

भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा पीएम नरेंद्र मोदी हैं। वो सब पर भारी हैं। उनका हर कदम देश के विकास के लिए होता है। पार्टी का हर कदम भवि​ष्य को देखकर लिया जाता है। राजस्थान में भी कांग्रेस के शा​सन में लिए गए गलत फैसलों और भ्रष्टाचार से जनता परेशान हो चुकी है। इसलिए अब जनता उसे नहीं लाना चाहती। हिन्दुस्तान पाकिस्तान ना बन जाए इसके लिए ही यहां उम्मीदवार भी ऐसे ही होने चाहिए। बीजेपी ही वो पार्टी है जिससे देश में हर पार्टी का विकास हो सकता है। 

मधु शर्मा, बीजेपी

 

 

4 कांग्रेस के शासन में महिलाओं को नहीं मिली सुरक्षा, अब हमें बदलाव चाहिए।

राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा पिछले पांच सालों में हर दिन खराब हुई है। जिससे महिला होने के ​नाते मेरा दिल बहुत दुखता है। आज राज्य में महिलाओं को बाहर निकलने में डर लगता है। यह बदलने के​ लिए मोदी जी के हाथों में शासन जाना बहुत जरूरी है। कांग्रेस के शासनकाल में हुए हर भष्टाचार को खत्म करने के लिए राजस्थान में इस बार जनता कमल को खिलाने की पूरी तैयारी कर रही है। सांगानेर इलाके में भी जनता बीजेपी को ही वोट देने का मन बना रही है। 

सुशीला सारस्वत, बीजेपी

 

 

5 बीजेपी ने हर घर में विकास करने का काम किया है, अब इसका फायदा मिलेगा।

राज्य के विकास के लिए जनता बदलाव चाहती है, इसलिए डबल इंजन की सरकार राजस्थान में आनी चाहिए। विकास, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार को रोकने, युवाओं को रोजगार और हर दिन होने वाले पेपर लीक ने लोगों को पांच सालों में बुरी तरह परेशान  किया है। इसलिए मोदी जी के नेतृत्व की सरकार ही राजस्थान का विकास कर सकती है। मोदी जी का लिया गया हर निर्णय देश के​ हित में होता है। राजस्थान में भी यदि केन्द्र की तरह बीजेपी की सरकार होती है तो राज्य के लिए बहुत अच्छा होगा। 

ज्योति यादव, बीजेपी

 

 

6 कांग्रेस ने गरीबों को ध्यान में रखकर किया है हर काम।

राजस्थान में कांग्रेस का किया गया काम जनता कभी भुला नहीं सकती। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर योजना जनता और गरीब वर्ग को देखकर बनाई है। महिला वर्ग हो या युवा वर्ग या फिर किसान सभी के लिए कोई न कोई योजना लाई गई है। जिससे जनता इस बार भी कांग्रेस को ​ही मौका देने वाली है। कांग्रेस के हर विधायक ने जी तोड़ मेहनत की है। वहीं बीजेपी के विधायकों ने अपने कोष का पैसा ही जनता के लिए खर्च नहीं किया। ऐसे में बीजेपी को कोई क्यों वोट देगा। सांगानेर क्षेत्र की ही बात करें तो वहां भी पुष्पेद्र भारद्वाज ने जनता की हर परेशानी को हमेशा हल करने के लिए दिन रात काम किया है, उन्हें इसका फायदा जरूर मिलेगा। 

टीना शर्मा, कांग्रेस

 

 

7 मोदी जी ने दुनियाभर में देश का किया है नाम 

राजस्थान में बीजेपी की पूरी लहर है। मोदी जी ने दुनियाभर में देश का खूब नाम किया  है। जनता बीजेपी का शासन चाहती है। जिससे पिछले  पांच सालों से यहां हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जा सके। इसके लिए मोदी जी के निर्देशन में होने वाले निर्णय सबसे ज्यादा फायदेमंद होंगे। अशोक गहलोत की सरकार में जनता के साथ भेदभाव पराकाष्ठा पर रहे। जहां हिन्दुओं के लिए कोई भी निर्णय लेने में सरकार को लम्बा समय लग जाता है वहीं दूसरी जाति वालों के लिए सरकार हर निर्णय फटाफट ले लेती है। जो जनता को दिखता है। बीजेपी में हर जाति का ध्यान रखा जाता है। 

राजेश्वरी यादव
 

Ambika Sharma

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago