ब्यावर। विधानसभा चुनाव के चंद महीने ही बचे है। कांग्रेस फिर से परचम फहराने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। भाजपा जहां परिवर्तन यात्रा निकाल रही है वहीं दूसरी और कांग्रेस अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा केंद्र सरकार की विफलताओं में लगी हुई हैं। चुनावी शंखनाद राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को राजस्थान की धरा पर ला रहा है। 6 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे गुलाबपुरा का दौरा करेंगे। इस दौरे के कई सियासी मायने है। भीलवाड़ा की सातों सीटों पर कांग्रेस की नजर टीकी हुई है। राजस्थान में फिर परचम फहराने के लिए खरगे जीत मंत्र देने राजस्थान की धरा पर आ रहे है।
यह भी पढ़े: भाजपा में बगावत का डर, दावेदार करे टिकट के लिए अभी इंतजार, यात्रा के बाद बांटे जाएंगे टिकट
सहप्रभारी अमृता धवन ने ली जानकारी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व राजस्थान सहप्रभारी अमृता धवन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की गुलाबपुरा में आयोजित सभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारियों को लेकर ब्यावर पहुंची धवन ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान धवन ने पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए गुलाबपुरा सभा के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के सभा में पहुंचने का आव्हान किया।
भाजपा विधायक पर साधा निशाना
कार्यकर्ताओं का अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कांग्रेस पार्टी केवल टिकिट तथा चुनाव तक ही सीमित नहीं है। चुनाव वह समय है जब हर व्यक्ति चाहता है कि मैं भी प्रयास करूं। इस तरह की सीटों पर जो 5 साल तक जमीन पर रहता है वह ही इन सीटों को सिंचता है। वर्तमान भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लगातार इसलिए नहीं जीत रहे है कि उन्होंने बहुत काम लिया। वे कैसे जीत रहे है, इसके बारे में सभी को पता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके खिलाफ इंटी कंमबेन्शी दिखाई दे रही है। समय बडा बलवान होता है। राजनीति में त्याग, बलिदान तथा धैर्य का बहुत बडा स्थान है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…