जयपुर। राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का समर्थन करने हुए सोशल मीडिया पर 'डरो मत' कैंपेन शुरू कर दिया है। जिसे पार्टी के ट्विटर हैंडल पर भी लगाया गया है। कार्यकर्ता इसे शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के प्रदर्शनों में भी इस नारे को बैनर-पोस्टर पर प्रमुखता से इस्तेमाल किया जा रहा है। सदस्यता रद्द करने के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की हिफाजत के लिए हमें जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस से झड़प भी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। कर्नाटक में भी कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार को हिरासत में लिया गया है। जम्मू में भी प्रदर्शन हुए। बता दें फैसले से पहले कांग्रेस समेत अन्य कई विपक्षी दलों ने पहले संसद और फिर दिल्ली की सड़कों पर भी प्रोटेस्ट किया। विपक्षी दलों ने विजय चौक तक मार्च निकाला। जो पोस्टर विपक्षी सांसदों ने लिए थे, उन पर लिखा था।
राहुल गांधी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
कांग्रेस दफ्तर के बाहर राहुल की सजा के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस में आपसी झड़प भी हुई। कर्नाटक में कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार को हिरासत में लिया गया है।
क्या कहा प्रियंका गांधी ने:
प्रियंका गांधी ने कहा कि डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने में लगे हुए हैं। कहा कि मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिए हैं और सच बोलते रहेंगे।इसके साथ ही देश के लोगों की आवाज भी उठाते रहेंगे।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…