Categories: स्थानीय

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को कांग्रेस की सीधी चुनौती, 2024 चुनावों को लेकर दिया चैलेंज

  • भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का हमला
  • कांग्रेस ने कहा 2024 में देश में होगा परिवर्तन

दौसा। प्रदेश में चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं की बयान बाजी भी बढ़ने लगी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने भारतीय जनता पार्टी की और से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा पर जमकर हमला बोला। कांगेस सह प्रभारी अमृता धवन व महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश दौसा पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा यह यात्रा विफल साबित होगी। परिवर्तन पूरे देश में होगा। प्रचंड बहुमत के साथ 2024 में देश में इंडिया की सरकार बनेगी।

 

यह भी पढ़े: बेणेश्चर धाम पर सियासत तेज, आदिवासियों को साधने अमित शाह फिर आ रहे राजस्थान, 28 सीटों पर टिकी नजर

 

भाजपा विपक्ष की भूमिका में फ्लॉप

अमृता धवन ने कहा कांग्रेस 2024 में परिवर्तन की और अग्रसर हो रही है। प्रदेश में एक बार फिर कांग्रस की सरकार बनेगी। भाजपा विपक्ष की भूमिका में भी फ्लॉप साबित हुई है। कांग्रेस नेत्री ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा ईआरसीपी जैसे मुद्दे पर पीएम मोदी सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने चुप्पी साधी हुई है। प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं का नकारात्मक रवैया देख चुकी है। और इसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।

 

यह भी पढ़े: प्रतापगढ़ की घटना पर गुस्साए हनुमान बेनीवाल, बीजेपी-कांग्रेस पर ऐसे बोला हमला

 

जेपी नड्‌डा की रैली फ्लॉप- मंत्री ममता भूपेश

मंत्री ममता भूपेश ने कहा जेपी नड्‌डा की रैली फ्लॉप साबित होगी। भूपेश ने कहा चुनाव के समय रैलियां निकाल कर जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है। जेपी नड्‌डा से कांग्रेस का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी भारी है। भाजपा विपक्ष के रोल में भी फ्लॉप रही है। विपक्ष जनहित के मुद्दे भी नहीं उठा पाया। अमृता धवन ने प्रतापगढ़ मामले को लेकर कहा घटना सुनकर मन विचलित हो उठा। सीएम गहलोत ने इस पूरे मामले में संज्ञान लिया है।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago