जयपुर- जयपुर सहित कई ईलाओं में हुई तूफानी बारिश ने जमकर कहर बरपाया। प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण पशुधन और जनधन की हानि भी हुई। प्रदेश में तूफानी बारिश के कारण कई मकान भी ढ़ह गए जिसके कारण लोग बेघर हो गए। कड़कती बिजली के कारण कई लोगों की मौत हो गई। अब ऐसे में जनता को हुए नुकसान के कारण भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आपदा से हुए नुकसान के लिए राज्य सरकार से मुआवजे की मांग की। जोशी ने कहा इस आपदा के कारण प्रदेश की जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए राज्य सरकार इसका आंकलन कराए और लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही जोशी ने कहा संकट की इस घड़ी में भाजपा आमजन के साथ है। भाजपा आपदा से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।
सीपी जोशी ने कहा जयपुर समेत राजस्थान के कई इलाकों में आंधी तथा बरसात ने कहर बरपाया है जिसके कारण आमजन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आमजन को इतना नुकसान हो गया लेकिन गहलोत सरकार अभी भी नींद में है। सरकार की अभी तक नींद भी नहीं खुली। लोगों की इस आपदा में जान तक चली गई। जोशी ने कहा भाजपा कांग्रेस सरकार से तत्काल राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग करती है। जोशी ने कहा राज्य आपदा राहत का 75 प्रतिशत पैसा भारत सरकार देती। इसी कोष से गहतोत सरकार राहत पैकेज की घोषणा करे।
इस दौरान जोशी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार ने साढ़े चार वर्षो में फसल खराबे की गिरदावरी के नाम पर किसानों को ठगा है। किसान आज खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। किसानों को गिरदावरी अवश्य दी गई मगर इसमें गिरदावरी 30 प्रतिशत ही दिखाई गई। यदि सही से आकलन करवाया जाता तो किसानों उचित मुआवजा मिलता। गहलोत सरकार इस बार आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में आकलन करवाए और पीडितों को मुआवजा दें।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…