जयपुर। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे को उठाकर कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। जोशी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा 10 तक गिनती गिनने के बाद किसानों का कर्ज माफ करने की बात करने वाले राहुल गांधी अब कहा है? जोशी ने कहा आज किसान कर्ज के बोझ तले इतना दब चुका है इस बोझ के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
हजारों कसानों की जमीन हुई कुर्क
प्रदेश में 19 हजार किसानों की जमीन कुर्क हो गई है। किसानों की यह जमीन कर्ज नहीं चुकाने के कारण कुर्क की गई है। किसानों की जमीन र्कुक होने के मुद्दे पर जोशी ने कहा प्रदेश में हजारों किसानों की जमीन कुर्क होना कांग्रेस सरकार के मुंह पर कालिख पोतने जैसा है। राहुल गांधी के किसानों का कर्जा माफ करने का वादा सबसे बड़ा झूठ था। इस झूठ के कारण आज प्रदेश का किसान बेहाल है। जोशी ने कहा भाजपा ने हमेशा से किसानों के हित की बात करी है। मगर गहलोत सरकार ने जनता और किसानों के साथ केवल धोखा किया है। जोशी ने सीएम से सवाल करते हुए कहा क्या सीएम को यह सब दिखाई नहीं देता ।
जोशी ने उठाए राहत कैम्प में डेटा लीक पर सवाल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सरकार द्वारा लगाए गए महंगाई राहत कैम्प में एकत्रित डेटा लीक करने पर भी कई सवाल खड़े किए। जोशी ने कहा जनता का डेटा नीजी कंपनी को देना जनता की सुरक्षा को लेकर सही नहीं है। जोशी ने कहा बिजली सब्सिडी योजना का स्वरूप बदलकर उसे लाया गया है। यह जनता को गुमराह करने का प्रयास मात्र है। जोशी ने कहा अब जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखाने के लिए अपनी कमर कस चुकी है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…