जयपुर। राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे है एसे में कांग्रेस फिर से सत्ता दौहराने का प्रयास कर रही है तो भाजपा कांग्रेस को हटाकर खुद सरकार बनाने की तैयारियों में लगी है। सियासत के गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के लोगों के लिए प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली फ्री तथा 200 यूनिट तक सभी चार्ज को फ्री करने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद से ही सियासी बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर निशाने साध रहें है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री गहलोत को आड़े हाथों लिया। जोशी ने निशाना साधते हुए कह जिन योजनाओं के लिए सीएम वाहवाही लूट रहे है उन योजनाओं में केंद्र का पैसा भी शामिल है।
जोशी ने कांग्रेस सरकार को कहा अलीबाबा की सरकार
सीपी जोशी ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा गहलोत केंद्र की योजनाओं पर अपना मुखौटा लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सभा ने मुख्यमंत्री की नींद उड़ा दी है। जनता ठान चुकी है वह इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी भले ही सीएम गहलोत जागते ही क्यों ना रहे। जोशी ने कहा यह घोषणावीर सरकार है घोषणावीर की बस एक चुनावी घोषणा मात्र है जो पूरी नहीं होने वाली। इतना ही नहीं जोशी ने कांग्रेस सरकार को अलीबाबा की सरकार बताते हुए कहा साढ़े चार सालों में सरकार ने केवल भ्रष्टाचार ही किया है।
जोशी ने किए गहलोत सरकार से कई सवाल
इस दोरान जोशी ने गहलोत सरकार से कई सवाल भी किए। जोशी ने कहा कितने किसानों का कर्जा माफ किया गया है? किसानों की आत्महत्या की जिम्मेदार कौन है? पहली बार आरपीएससी का सदस्य जेल गया इसके पीछे कौन है? आखिर युवाओं का भविष्य किसने खराब किया? मंहगाई खत्म करने की बात करने वाली कांग्रेस सरकार बताये सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान में ही क्यों?
जोशी ने निशाना साधते हुए कहा जब चुनाव आने वाला है तो घोषणा भी शुरू हो गई। गहलोत सरकार बताएं इन योजनाओं में केंद्र कितना हिस्सा है। जो गैस पर 500 रूपए की सब्सिडी दी जा रही है उसमें 200 रूपए केंद्र सरकार का हिस्सा है। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में जनता सबक भी सिखाएंगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…