जोधपुर। ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा का हाल ही में एक वीडियों सामने आया था। इस वीड़ियों के सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने दिव्या मदेरणा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं के बयान पर ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने भाजपा को अपने ही सवालों में उलझा के रख दिया हैं। दिव्या मदेरणा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। दिव्या मदेरणा ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा क्या भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह घोषणा करेंगी। क्या भाजपा चोरी करने वाले किसानों के विरूध्द कार्रवाई करेंगी। क्या भाजपा किसानों के खिलाफ मुकदम करेंगी। क्या किसानों को भाजपा सजा दिलाएगी। क्या भाजपा किसानों से राशि वसूल करेगी।
दिव्या मदेरणा के पूछे गए इन सवालों के बाद भाजपा अपने ही सवालों में उलझ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो को लेकर दिव्या मदेरणा को ट्रोल भी किया जा रहा हैं। इस वीडियो पर भाजपा ने भी खुब निशाना साधा हैं। पलटवार करते हुए ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने लिखा मानव जीवन में सेंस ऑफ ह्यूमर जरूरी हैं। व्यक्तिगत गोष्ठी में यह मजाक की बात थी जिसे भाजपा समझ नहीं पाई। भाजपा इसका प्रचार कर रही हैं। यह अपने आप में व्यंग हैं। मैं किसानों को चोरी करने के लिए उकसा रही हूं यह कहना इस बात का संकेत हे कि आपको एक सामान्य बातचीत में मजाक भी समझ नहीं आता।
विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा भाजपा की और से किसानों के विरूध्द तीन कृषि कानून लाए गए। जिसके बाद सरकार को इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी थी। मदेरणा ने कहा भाजपा को अपना रूख स्पष्ट करना होगा। किसानों के पास कोई दूसरा जरिया नहीं जिसके जरिए वह अपना जीवनव्यापन कर सके। दिव्या मदेरणा ने कहा में किसानों का दर्द समझती हुं क्योंकी में किसान परिवार से आती हूं। किसानों जैसी मेहनत पूरे विश्व में नहीं हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…