Categories: स्थानीय

Divya Maderna News: दिव्या मदेरणा से पंगा लेना खेमाराम को पड़ा भारी, इस वजह से खानी पड़ी हवालात की हवा

  • उप प्रधान की गिरफ्तारी से गरमाया माहौल
  • पुलिस व भाजपा नेताओं में हुई तीखी बहस

जोधपुर। आसियां विधानसभा क्षेत्र के तिंवरी पंचायत समिति के उप प्रधान खेमाराम को विधायक दिव्या मदेरणा से पंगा लेना भारी पड़ गया। दरअसल खेमाराम सरकारी निर्माण कार्य के शिला पट्‌ट पर अपना नाम नहीं देख कर भड़क गए। और खेमाराम ने विरोध जताना शुरू कर दिया। जिसके बाद उपप्रधान को पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। उपप्रधान की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों ने ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा के दबाव में एक तरफ कार्रवाई का आरोप लगाया। भाजपाइयों के विरोध को बढ़ता देख उपखंड अधिकारी से जमानत करावाने की प्रक्रिया पुलिस ने थाने में करवाई। कार्रवाई पूरी होने के बाद खेमाराम को रिहा कर दिया गया।

 

यह भी पढ़े: Shri Krishna Janmashtami : क्या आपको भी चाहिए सुख समृद्धि, बांसुरी के इस आसान उपाय से बरसेगी भगवान कृष्ण की कृपा

 

भाजपाइयों ने किया हंगामा

ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा की और से उपप्रधान पर कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। ओसियां के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव भैराराम सियोल ने दिव्या मदेरणा पर तंज कसते हुए कहा विधायक के दबाव में पुलिस काम कर रही है। सियोल ने कहा उप प्रधान एक चुना हुआ प्रतिनिधि है। उप प्रधान के गांव में निर्माण कार्य हुआ है। सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के नाम भी प्रोअटोकॉल के अनुसार शामिल होने चाहिए।

 

यह भी पढ़े: Pak Afghanistan War : पाकिस्तान के कई इलाकों पर अफगानिस्तान ने किया कब्जा, तालिबान ने ऐसे बरपाया कहर

 

पुलिस उपाधिक्षक के साथ भाजपा नेताओं की तीखी बहस

सियोल ने कहा विधायक ने अपना नाम लिखवाया और जिला प्रमुख का नाम लिखवा लिया। विरोध जताया तो उप प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया। उप प्रधान को थाने ले जाने के बाद भजापा नेता सहित अन्य लोग थाने पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस उपाधिक्षक के साथ भाजपा नेताओं की तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान गुस्साए भाजपा नेताओं ने कहा जनप्रतिनिधि को बोलने का अधिकार है। क्या जनप्रतिनिधि अपनी बात नहीं रख सकता।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago