स्थानीय

Ganesh Chaturthi 2024 : गणेश चतुर्थी को भूलकर भी नहीं देखें चांद, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

Ganesh Chaturthi 2024 : देशभर में 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े धूमधाम मनाया जा रहा है। इस दिन घर-घर में गणपति बप्पा की पूजा अर्जना होती है। गणेश चतुर्थी को चंद्रमा का दर्शन करने से जुड़ी एक पुरानी मान्यता है, कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने पर व्यक्ति को झूठ और कलंक का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, इस विशेष रात को चंद्रमा के दर्शन से बचना चाहिए।

इस वजह से चंद्रमा को मिला श्राप

(Ganesh Chaturthi 2024) धार्मिक मान्यता के अनुसार, एक बार भगवान गणेश आसन पर विराजमान होकर मोदक खा रहे थे और भगवान गणेश को मोदक खाता देखकर चंद्र देव जोर-जोर से हंसने लगे। चंद्र देव ने भगवान गणेश के मोटे पेट और सूंड का भी मजाक उड़ाया। चंद्र देव के इस अपमानजनक व्यवहार को देखकर भगवान गणेश को गुस्सा आ गया। उन्होंने चंद्र देव को शाप देते हुए कहा, तुम्हें अपने रूप का बहुत घमंड है, इसलिए मैं तुम्हें शाप देता हूं कि तुम अपना रूप खो दोगे। इसके साथ ही तुम्हारी सारी कलाएं भी नष्ट हो जायेगी। जो भी व्यक्ति तुम्हें देखेगा, उसे कलंकित होना पड़ेगा। जिस दिन यह घटना घटित हुई उस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी थी। इसके बाद भगवान गणेश जी से शाप मिलने के बाद चंद्र देव को अपनी गलती का महसूस हुई। उन्होंने सभी देवी देवताओं के साथ मिलकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्जना की और गलती के लिए माफी मांगी। तब भगवान गणेश ने प्रसन्न होकर देवी-देवताओं को एक वरदान मांगने को कहा, इस दौरान सभी देवी-देवताओं ने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि वे अपना शाप वापस लें। भगवान गणेश ने कहा कि वे अपना शाप पूरी तरह से वापस तो नहीं ले सकते, लेकिन इसे कम कर सकते हैं। उन्होंने चंद्र देव को कम करते हुए कहा कि महीने के 15 दिन चंद्र देव की कलाएं बढ़ेंगी और 15 दिन क्षीण रहेंगी। इसके अलावा, चंद्रमा के कलंकित होने के कारण केवल चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करना वर्जित होगा।

इस वजह से नहीं करें चंद्रमा के दर्शन

(Ganesh Chaturthi 2024)  गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन को लेकर मान्यता है कि इससे मिथ्या दोष या मिथ्या कलंक लगता है, जो व्यक्ति को झूठे आरोपों का शिकार बना सकता है। इस दिन चांद देखने से व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और अनचाहे दोष भी लग सकते हैं। विशेष रूप से, ऐसा माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करने वाले व्यक्ति को झूठे आरोपों में फंसने की संभावना होती है। इस दिन चांद देखने के लिए वर्जित समय सुबह 9 बजकर 30 मिनट से रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में चंद्रमा के दर्शन से बचना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अनचाही कठिनाइयों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : कलियुग में धूम्रकेतु अवतार लेंगे गणेशजी, इतना खतरनाक होगा ये स्वरूप

गलती से कर लें चंद्रमा तो करें यह उपाय

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) के दिन यदि गलती से चंद्रमा दर्शन कर लें तो इसके दोष से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं। दोष से मुक्ति के लिए सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। इसके बाद पूजा में उपयोग किए गए फल, फूल, मिठाई आदि को चंद्रमा को दिखाकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। इससे आप दोष से मुक्त हो सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago