जयपुर- पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट द्वारा लगातार भाजपा सरकार के राज में हुए भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की मांग को लेकर सवाल उठाए जा रहें है और मोर्चा खोला हुआ है। इस पूरे मामले पर राजस्थान कृषि उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने सचिन पायलट के आरोपों पर कई सवाल खड़े किए हैं। डूडी ने कहा भाजपा सरकार के राज में हुए भ्रष्टाचार पर लगातार कार्यवाही हो रही है। पायलट यह नहीं कह सकते कि कार्यवाही नहीं हो रही। कई मामले ऐसे भी हैं जिनमें जांच पूरी हो चुकी है। इस जांच में भ्रष्टाचार के कई राज खुलकर सामने आए हैं। रामेश्वर डूडी ने कहा विपक्ष में रहते हुए खूब आंदोलन किए मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभाई थी। भाजपा सरकार के समय कई घोटाले हुए खूब करप्शन हुआ था।
हाईकमान करें पायलट की शंका दूर
भाजपा सरकार के समय हुए करप्शन को लेकर पायलट के अनशन पर रामेश्वर डूडी ने कहा मुख्यमंत्री गहलोत और सभी वरिष्ठ नेताओं सहित हाईकमान को सचिन पायलट के साथ बैठकर वार्ता करनी चाहिए। सचिन पायलट के मन में जो भी शंका है उसको दूर किया जाना चाहिए। हाईकमान की जिम्मेदारी बनती है शंका को दूर करें। विचारों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन दिलों में नहीं। विचारों के मतभेद को एक स्थान पर बैठकर सही किया जा सकता है।
सब की मेहनत से बनी थी सरकार
रामेश्वर डूडी ने कहा सरकार बनाने के लिए हम सभी ने मेहनत की थी। उस समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संगठन के महासचिव थे। डूडी ने कहा मैंने और सचिन पायलट दोनों ने मिलकर मेहनत की थी। भाजपा सरकार की विफलताओं को गांव गांव ढाणी ढाणी तक लेकर गए। भाजपा सरकारने ने जनता के साथ कुठाराघात किया था। हमने भाजपा सरकार की कमियों को उजागर किया था। सभी की मेहनत थी तब जाकर सरकार बनी है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…