जयपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने झुंझुनूं के अरड़ावता गांव में रैली की। प्रियंका गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की प्रतिमा अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 चुनावी वादे किए। पहली 1.4 करोड़ लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर व दूसरी हर गृहणी को सालाना 10000 रूपये देने का वादा किया। इसके बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी कहा कि झुंझुनूं ने देश को कई बड़े उद्योगपति दिए हैं।
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि आज की सरकार सिर्फ 2 उद्योगपतियों का प्रोत्साहन कर रही है। देश के बंदरगाह, एयरपोर्ट और जितने बड़े पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट) थे, सब उनको ही दे रहे हैं। एक ऐसी सरकार भी है जो रोजगार दे ही नहीं रही। ऐसी सरकार होगी तो आपके बच्चों के भविष्य का क्या होगा।
झुंझुनूं के अरड़ावता गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से पूछा कि आप नेता से क्या चाहते हैं। जो नेता देश या प्रदेश को चलता है, उसे गहरी समझ होनी चाहिए। भविष्य में क्या बनाना चाहते हैं। ये जो विजन है उसी से विकास होता है। अगर एक ऐसा नेता प्रदेश को चला रहा है कि जिसका विजन नहीं है तो आप कितना पढ़ लें आपको रोजगार मिलेगा ही नहीं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…