Categories: स्थानीय

राजस्थान में बिजली का संकट बरकरार, वसुंधरा राजे ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा डिस्कॉम डूबा कर्ज में

  • राजस्थान में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त
  • गहराया बिजली का संकट

जयपुर। राजस्थान में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। बढ़ते संकट के कारण लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है। बदहाल विद्युत व्यवस्था को भाजपा ने मुद्दा बना लिया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया। राजे ने कहा डिस्कॉम 90 हजार करोड़ से ज्यादा के कर्ज में डूबा हुआ है। इसी कर्ज के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।

 

यह भी पढे: शिवशक्ति' नाम से जाना जाएगा मून लैंडर प्वाइंट, PM मोदी का ऐलान, 23 अगस्त को मनाया जाएगा 'नेशनल स्पेस डे'

 

डिस्कॉम पर 90 हजार करोड़ का कर्ज

वसुंधरा राजे ने कहा गहलोत सरकार ने 2013 में घाटा छोड़ा था। यह घाटा तीन डिस्कॉम कंपनियों पर था। भाजपा की सरकार बनी तब 78 हजार करोड़ का कांग्रेस सरकार छोड़ कर गई थी। जिसमें से 62 हजार करोड़ का कर्ज सरकार ने अपने ऊपर लिया था। जिसका नतीजा यह रहा डिस्कॉम पर हर वर्ष 15 हजार करोड़ की रफ्तार से बढ़ने वाला घाटा 4 हजार करोड़ प्रतिवर्ष रह गया। वर्तमान में डिस्कॉम फिर उसी स्थिति में पहुंच गया है। आज डिस्कॉम पर 90 हजार करोड़ का कर्ज है।

 

यह भी पढे: TOP TEN – 26 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

बिजली महकमा कुप्रबंधन का शिकार

वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा आज बिजली महकमा पूरी तरह से कुप्रबंधन का शिकार हो चुका है। सरकार के पास कोयला व बिजली खरीद का रोडमैप तक तैयार नहीं है। आज किसानों की मोटरें खराब वोल्टेज के कारण जल रही है। राजे ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान घरेलू बिजली 22 घंटे उपल्बध करवाई जाती थी। यहा तक की ट्रांस्फार्मर 72 घंटे में बदल दिए जाते है। जो आज कांग्रेस सरकार के राज में 72 घंटे में भी नहीं बदले जा रहे है। राजे ने कहा जनता को मुफ्त बिजली के सब्जबाग दिखाकर आज विद्युत अराजकता को अंधेरे में धकेला जा रहा है।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago