Categories: स्थानीय

राजस्थान में मानसून की विदाई, क्या कश्मीर में बर्फबारी का पड़ेगा असर!

जयपुर। राजस्थान में मानसून ने विदाई ले ली है। मानसून की विदाई के बाद से ही अक्टूबर महीने में प्रदेश का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मानसून की विदाई का असर मौसम पर साफ तौर पर नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में लगभग एक से दो डिग्री तक बढ़ने की आशंका है। जैसी ही मानसून की विदाई हुई उसके साथ ही प्रदेश के तापमान में उछाल देखा गया। जो लगातार बरकरार है।

 

यह भी पढ़े: Today Petrol-Diesel Price Jaipur: आज 04 अक्टूबर को ये हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

पूर्वी भाग में तापमान स्थिर

प्रदेश के पश्चिमी इलाकों की बात करे तो यहा तापमान में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही पूर्वी भाग में भी तापमान स्थिर बना हुआ है। प्रदेश यदि सबसे अधिक तापमान की बात करे तो सबसे अधिक तापमान बीकानेर तथा जैसलमेर जिले का दर्ज किया गया है। जैसलमेर जिले का तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया है।

उमस भरी गर्मी से निजात

फलोदी तथा बाड़मेर के तापमान की बात की जाए तो यहा का तापमान 28 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गंगानगर, जोधपुर, जालौर का तापमान 37 डिग्री तक दर्ज किया गया है। सीकर के तापमान में भी बढ़तोरी देखने को मिल रही है। सीकर का तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम में थोडी ठंठ बरकरार है जिसके कारण आमजन को उमस भरी गर्मी का समाना नहीं करना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India- 04 अक्टूबर 2023 की बड़ी ख़बरें

मौसम शुष्क बना रहेगा

मौसम विभान ने जानकारी देते हुए बताया की आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजस्थान में मानसून ने 25 जून को प्रवेश किया था। तथा मानसून की विदाई में काफी समय भी लगा। कश्मीर में बफबारी नहीं होने तक राजस्थान के तापमान में अधिकता बनी रहेगी। घाटी में बर्फबारी के साथ ही प्रदेश का तापमान  भी गिरने लगेगा। 
 

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago