स्थानीय

‘मैं निर्भया नहीं बनना चाहती…’, जयपुर के SMS अस्पताल की महिला डॉक्टर ने बयां किया दर्द

Jaipur News: कोलकाता के आरजे कर मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर डॉक्टर के साथ हुई विभत्स घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। लेकिन अब राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक मिलता-जुलता मामला सामने आया है। राजधानी के सवाई मानसिंह यानी एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने अपनी दर्द भरी दास्तां कॉलेज के डीन को मेल के माध्यम से भेजी है। इसमें उसने लिखा है कि ‘वह निर्भया नहीं बनना चाहती।’

महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने डीन को भेजे मेल में अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में बताया है। उसने यह शिकायत डॉक्टर्स के व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर की है। डॉक्टर्स ग्रुप में पहुंचे इस मैसेज के बाद अस्पताल प्रशासन और कॉलेज के प्रिंसिपल हरकत में आए। उन्होंने SMS थाना पुलिस को इस पोस्ट की जांच करने को कहा, लेकिन अगली सुबह जब इस संबंध में पुलिस ने महिला रेजिडेंट डॉक्टर से संपर्क साधा तो उसने पुलिस को कार्यवाही करने से मना कर दिया। पुलिस को कार्यवाही से मना करने के बाद अब अस्पताल प्रशासन शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रहा है।

‘वह मेरे साथ कुछ भी कर सकता है’

महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने मेल में लिखा है ‘कॉलेज का एक रेजिडेंट डॉक्टर वूमेनाइजर है। उसके लिए महिलायें एक चीज है। वह उसका असली चेहरा सबके सामने लाने का साहस जुटा रही है। महिला ने लिखा कि, वह कार्यस्थल पर सुरक्षित नहीं है। उसे एक पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर ने धमकी दी है कि, वह उसके साथ बुरा करेगा। डॉक्टर प्रोटेस्ट के दौरान भी उसने छेड़खानी का प्रयास किया था। वह डॉक्टर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर अपनी राजनीतिक पॉवर की धौंस दिखाकर उससे संबंध बनाना चाहता है। महिला ने कहा ‘मेरे साथ दुष्कर्म या हत्या कुछ भी हो सकता है। वह निर्भया नहीं बनना चाहती है। आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है।’

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago