Categories: स्थानीय

बुरे फंसे पूर्व कांग्रेस विधायक ‘मेवाराम जैन’, लगा रेप का संगीन आरोप

 

Former Congress MLA Mevaram Jain Rape Case: बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन पर नाबलिग से रेप करने का आरोप लगा है। उन पर जोधपुर के एक थाने में महिला ने दुष्कर्म, पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि जैन ने 2021-22 में यौनाचार किया। 

 

फंस गए कांग्रेस के पूर्व विधायक 

 

महिला का आरोप हैं  कि उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की जाती थी। उसके सामने ही अश्लील हरकतें की जाती थी। महिला का कहना है कि उसकी एक मित्र के साथ भी दुष्कर्म किया गया है। पुलिस शिकायत के अनुसार एक व्यक्ति ने मेवाराम जैन से संपर्क कराने से पहले उसने भी दुष्कर्म किया। 

 

पुलिस ने महिला द्वारा दर्ज केस पर जांच शुरू कर दी है। महिला की तरफ से बाड़मेर में भी केस दर्ज करवाया गया है। याद दिला दे बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन का एक वीडियो चुनाव दिनों में वायरल हुआ था। जैन 'सेक्सटॉर्शन' के बाद मनी लांड्रिंग मामले में भी फंसे थे। ED ने केस दर्ज किया था। 

 

यह भी पढ़े: वसुंधरा राजे चूकी! 'भजनलाल शर्मा' वो कर गए जो गहलोत ने भी नहीं सोचा था

 

महिला ने आरोप में क्या बताया- 

 

आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि दो साल पहले उसके पिताजी बीमार होने पर उसकी पहचान 'राजकुमार' नाम के शख्स से हुई थी। वह बाड़मेर का है। राजकुमार ने उसकी लाचारी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। बाद में बाड़मेर के कांग्रेस नेता और एमएलए मेवाराम जैन से मिलवाया। इसके बाद मेवाराम जैन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। वर्ष 2021 से लेकर 22 के बीच उससे यौनाचार चलता रहा। 

 

महिला ने बताया कि मेवाराम जैन उसकी नाबालिग बेटी के सामने भी अश्लील हरकतें करता था। बेटी से छेड़छाड़ भी करता था। यही नहीं जैन ने उसकी एक परिचित महिला मित्र के साथ भी दुष्कर्म किया था। महिला के अनुसार मेवाराम उसे धर्म बेटी मानता था, लेकिन उसकी नियत बिगड़ी तो उसने दुष्कर्म किया। 

 

यह भी पढ़े: अशोक गहलोत ने बाजू में काली पट्‌टी बांधकर ली शपथ, जानिए वजह

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago