जयपुर। महिला सुरक्षा को लेकर गहलोत सरकार सख्त रूख अपनाते हुए नजर आ रही है। महिलाओं, बच्चीयों व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं है। मनचलों को सबक सिखाने के लिए गहलोत सरकार कैरेक्टर सर्टिफिकेट देगी। इस कैरेक्टर सर्टिफिकेट के बाद मनचलों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने अब आदतन मनचलों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए है। सीएम गहलोत ने कहा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों का रिकॉर्ड रखा जाए। इस रिकॉर्ड को आरपीएससी के साथ ही कर्मचारी चयन बोर्ड को भी भेजा जाएगा।
मनचलों के खिलाफ चलाया जाएगा स्पेशल ऑपरेशन
सीएम अशोक गहलोत ने मनचलों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन चलाने का आदेश भी जारी कर दिया है। इसके लिए बाजारों में पॉइंट भी तय किए जाएंगे। सीएम ने कहा अब मनचलों का परमानेंट इलाज किया जाएगा। महिला अपराध को भाजपा ने चुनावी मुद्दा बनाया है। ऐसे में चुनावी साल में सीएम गहलोत सख्त छवि बनाने का मैसेज दे रहे है।
एससी-एसटी से जुड़े मामलों में पुलिस करें बिना किसी दबाव के काम
सीएम अशोक गहलोत ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कदम उठाने के पुलिस को निर्देश दिए है। पुलिस एससी-एसटी से जुड़े मामलों में बिना किसी दबाव के काम करें। पुलिस इसके लिए अपनी जांच का दायरा भी बढ़ाए। सीएम गहलोत ने एससी-एसटी के पैंडिंग मामलों में जांच समय पर पूरी करने के लिए कहा। सीएम अशोक गहलोत ने कहा नए जिलों में एससी- एसटी एक्ट की जांच के लिए सेल बनाए। इसके साथ ही पूरे मामले में 60 दिन से कम समय में जांच पूरी कि जाए। और मामले का निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के दफ्तर भी खोले जाएंगे।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…