Categories: स्थानीय

राजस्थान के 1 करोड़ निवासी रहें तैयार! गहलोत सरकार लोगों से मांगने जा रही ये जवाब

  • ‘मिशन 2030‘ का लक्ष्य
  • खास वर्गों से जुड़े व्यक्तियों से लिए जाएंगे सुझाव
  • 2030 तक अर्थव्यवस्था ढाई गुना करने का लक्ष्य

 

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक से बढ़कर एक योजना जनता को देकर इनका दिल जीता। आगामी चुनावों को देखते हुए कुछ महीनों पहले सीएम गहलोत ने पूरी तरह से योजनाओं का पिटारा खोलकर रख दिया। हर वर्ग को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री गहलोत चाहते हैं कि वो अपनी योजनाओं के बल पर फिर से सत्ता में आ सके। इसके लिए सरकार जनता से सुझाव मांगने जा रही है। सीएम गहलोत 1 करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लेकर मिशन 2030 की तैयारी कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़े – कोटा के 2 लाख 44 हजार लोगों के आए अच्छे दिन! गहलोत सरकार ने शुरू की ये खास योजना

 

‘मिशन 2030‘ का लक्ष्य

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने कुशल वित्तीय प्रबंधन कर जनकल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभान्वित किया है। अब राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए राज्य सरकार ने ‘मिशन 2030‘ का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत राज्य की जनता से सुझाव लिए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक राजस्थानी संकल्प ले कि वे वर्ष 2030 तक राजस्थान में प्रगति की गति 10 गुना बढ़ाकर हर क्षेत्र में देश का प्रथम राज्य बनाने में अहम योगदान निभाएंगे।

 

यह भी पढ़े –मायावती ने उड़ाई गहलोत की नींद, धौलपुर में भतीजे के साथ आज कर रहीं बड़ा धमाका

 

खास वर्गों से जुड़े व्यक्तियों से लिए जाएंगे सुझाव

इसके लिए मिशन 2030 की मुहिम चलाकर अर्थशास्त्रियों, लेखकों, पत्रकारों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों,  खिलाड़ियों सहित एक करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लिए जाएंगे। राज्य सरकार इन्हें समाहित कर मिशन 2030 का विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी।

 

यह भी पढ़े – राजस्थान में कहीं-कहीं झमाझम बारिश, तो इन जगहों पर एक सप्ताह और रूठा रहेगा मानसून

 

2030 तक अर्थव्यवस्था ढाई गुना करने का लक्ष्य

सीएम गहलोत ने मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था करीब 9 लाख 11 हजार करोड़ रुपए थी। यह आज करीब 14.14 लाख करोड़ रुपए है। इसे वर्ष 2030 तक करीब ढाई गुना बढ़ाकर 35.71 लाख करोड़ रुपए ले जाने का हमारा लक्ष्य है।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago