केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यममंत्री अशोक गहलोत को तलब किया गया है। दिल्ली की एक कोर्ट ने सीएम गहलोत को समन जारी कर 7 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का केस शेखावत ने दायर किया था।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कथित संजीवनी घोटाले पर टिप्पणी के साथ उन्हें बदनाम करने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। इसी मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के न्यायाधीश हरजीत सिंह जसपाल की कोर्ट ने समन जारी किया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपी थी।
क्या था मामला
दरअसल इसी साल फरवरी-मार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत को संजीवनी घोटाले का आरोपी बताकर ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि एसओजी की जांच में संजीवनी घोटाले के अन्य गिरफ्तार आरोपियों के समान ही गजेंद्र सिंह शेखावत का जुर्म प्रमाणित हुआ है। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने अदालत का रूख किया। शेखावत ने दिल्ली कोर्ट में उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाकर सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर किया था।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अदालत में मीडिया के सामने अशोक गहलोत के इस बयान के अलावा कई साक्ष्य पेश किए। गहलोत के खिलाफ इन साक्ष्यों को पहली नजर में सही मानते हुए एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरप्रीत सिंह ने उन्हें अदालत में पेश होने को कहा। इन आदेशों के आने के एक दिन बाद ही गहलोत को अदालत में मौजूद रहना होगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…