जयपुर- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा पर तंज कसा गहलोत ने कहा खाली चंदा तथा पैसा खर्च करने से सरकारें नहीं बना करती है। इस दौरान गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा के पास फंड की कोई कमी नहीं है। चंदा भाजपा को हि मिलता है कांग्रेस पर तो रोक लगी हुई है। और यदी कोई कांग्रेस को चुनावी चंदा दे भी दे तो उसे सिधा जेल में डाल दिया जाता है, या ईडी, आईटी के साथ सीबीआई भी घर पहुंच जाती है। पैसा सारा भाजपा के पास ही आना चाहिए कहीं और कैसे जा सकता है। गहलोत ने कहा भाजपा के पास फंड की कोई कमी नहीं है पर कांग्रेस को तो थोड़े फंड में ही काम चलाना होता है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। यही अब पूरे देश में होगा जनता सब जानती है। गहलोत ने कहा चंदे पर भाजपा ने जो रोक लगाई है उसका खामियाजा तो भाजपा को भुगतना ही पड़ेगा।
गहलोत ने कहा हमने जनता के लिए काम किया
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा हमने राजस्थान में एक से बढ़कर एक योजनाए चलाई है आज इन योजनाओं का लाभ हर किसी को मिल रहा है। और यही कारण है कि राजस्थान हमेशा चर्चाओं में बना रहा है। गहलोत ने कहा हमने जनता के लिए काम किया है। बजट में भी आम जन की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी राजस्थान ने नए आयाम स्थापित किए है। राइट टू हेल्थ कानून लागू करने वाला राजस्थान पहला राज्य है। गहलोत ने कहा हमारे द्वारा की गई पहल पूरे देश में चर्चा का विषय रही है।
गहलोत ने कहा हम सब एकजुट
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट द्वारा भ्रष्टाचार व पेपर लीक जैसे मामले में 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था जो जल्द ही पूरा होने वाला है। जब इस अल्टीमेटम को लेकर गहलोत से सवाल किया गया तो गहलोत ने कहा हम सब मिलकर चुनाव जीतकर आएंगे और फिर से सरकार बनाएंगे। पूरी कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान गहलोत ने कहा पार्टी में सभी अनुशासन में रहते है। हाईकमान का आदेश सर्वोपरी है। हाईकमान ने जो तय कर दिया उसे सभी को मानना होता है।
मोदी का बस चले तो उप चुनाव में भी चले जाएं
हाल ही में हुए कर्नाटक चुनाव व हैदराबाद चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए चुनाव प्रचार को लेकर गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के लिए बार-बार राज्यों में जाते है। यदी प्रधानमंत्री का बस चले तो यह उप चुनाव में भी प्रचार करने के लिए चले जाएं। हैदाराबाद में हुए नगर निगम चुनाव में भी पीएम मोदी ने मुख्य भुमिका निभाई। मोदी हर बार चुनाव के समय जनता के बीच पहुंच जाते है ताकि भाजपा को उसका लाभ मिल सके।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…