जयपुर। अशोक गहलोत सरकार ने चुनावी साल में आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया है। अशोक गहलोत ने राज्य के लोगों के लिए प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली फ्री तथा 200 यूनिट तक सभी चार्ज को फ्री करने का ऐलान किया है। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद किसकी घोषणा की है। इस घोषणा के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर निशाने साधे है। दरअसल यह घोषणा पीएम मोदी की अजमेर में आयोजित सभा के कुछ घंटों बाद ही कर दी गई अब ऐसे में भाजपा ने इस पर जमकर बयान बाजी की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया के जरिए भाजपा नेताओं सीएम गहलोत को घेरा ओर बयान बाजी की।
घोषणावीर की बस एक चुनावी घोषणा मात्र- सीपी जोशी
भाजपा प्रध्शाध्यक्ष सीपी जोशी ने एक ट्वीट जारी करते हुए कहा क्या प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक सभा से भयभीत है गहलोत यही नहीं जोशी ने आगे कहा साढ़े चार साल में ना ही किसानों का कर्जा माफ हुआ और ना ही बेरोजगारों को भत्ता दिया गया। बिजली फ्री करने की जगह 100 अपराध कम करने की बात कहते तो युवाओं से लेकर महिलाओं को भी राहत मिलती। जोशी ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा घोषणावीर की बस एक चुनावी घोषणा मात्र है जो पूरी नहीं होने वाली।
नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने गहलोत को कहा घोषणावीर मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घोषणा के बाद नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा और कहा घोषणावीर मुख्यमंत्री की गजब टाइमिंग है। प्रधानमंत्री के ऊर्जावान संबोधन से आप इस कदर प्रभावित हो गये की देर रात्रि ही घोषणा करने पर मजबूर होना पड़ा। साढ़े चार साल तक जनता को लूटने के बाद अब जनता इस घोषणाओं के झांसे में नहीं आने वाली है। राठौड़ ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा आपकी नीति और नीयत दोनों में ही खोट है। राठौड़ ने इसका लाभ तब मिलेगा जब बिजली आएगी। प्रदेश की जनता अघोषित बिजली कटौती का दंश झेल रही है।
गहलोत को बताया स्टेयरिंग फ्री मुख्यमंत्री
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह भी मुख्यमंत्री पर तंज कसने से पिछे नहीं रहें मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर कहा राजस्थान में आजेकल स्टेयरिंग फ्री मुख्यमंत्री काम कर रहें है। जो अत्याचार, जंगलराज, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए झूंठी घोषणाएं कर रहे है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…