Ghost in Rajasthan Assembly: राजस्थान के विधानसभा भवन में भूतों का साया है। यह चर्चा सियासी गलियारों के साथ-साथ अब आम जनता के मन में भी पूरी तरह बैठ गई है। आज बुधवार, 15 नवंबर 2023 को करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक 'गुरमीत सिंह कुन्नर' के निधन से एक बार फिर नई सरकार बनने से पहले ही राजस्थान के विधानसभा भवन में एक सीट खाली हो गई है। इसी के साथ 'भूतों का साया' वाली बात को और बल मिला है।
राजस्थान का नया विधानसभा भवन जब से बना है तब से ही यहां प्रदेश के सभी 200 विधायक एक साथ कार्यकाल पूरा नहीं कर सके हैं। जिसके बाद यह मिथक फ़ैल गया है कि यहां भूत-प्रेतों का साया हैं। 20 सालों से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन यह डर आज भी व्यापत है और अनसुलझी गुत्थी है।
यह भी पढ़े: Rajasthan Election: बागी नेताओं को रंधावा की चेतावनी, बोले- 'रिटायर हो जाओ नहीं तो लेंगे एक्शन'
2023 – करणपुर से कांग्रेस विधायक 'गुरमीत सिंह कुन्नर' का निधन।
2022 – दिग्गज कांग्रेस नेता और विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन।
2021 – वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन।
2021 – धरियावद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का निधन।
2020 – सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक मास्टर भंवरलाल का निधन।
2020 – राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का निधन।
2020 – सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन।
2018 – रामगढ़ से बसपा प्रत्याशी का वोटिंग से पहले हुआ निधन।
2018 – मुंडावर विधायक व भाजपा नेता धर्मपाल चौधरी का निधन।
2018 – नाथद्वारा से भाजपा विधायक कल्याण सिंह का निधन।
2013 – दूदू से कांग्रेस विधायक बाबूलाल नागर को जेल की सजा हुई।
2017 – धौलपुर से बसपा विधायक बीएल कुशवाह को जेल जाना पड़ा।
2017 – मांडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का निधन।
2003 – कांग्रेस से लूणी विधायक रामसिंह विश्नोई का निधन।
2002 – कांग्रेस विधायक किशन मोटवानी का निधन।
2002 – बीजेपी विधायक जगत सिंह दायमा का निधन।
2001 – विधायक भीमसेन चौधरी का निधन।
2000 – लूणकरणसर विधायक कैबिनेट मंत्री भीखा भाई का निधन।
2005 – विधायक अरुण सिंह का निधन।
2006 – विधायक नाथूराम अहारी का निधन।
Rajasthan Assembly का निर्माण 1994 में शुरू हुआ था और मार्च 2001 में यह भवन बनकर तैयार हुआ। 16.96 एकड़ भूमि पर बना यह भवन देश के आधुनिक विधानसभा भवनों में शुमार है। यहां 260 सदस्य बैठने की क्षमता है। इसी तरह की क्षमता वाला एक हॉल पांचवी मंजिल पर भी बना है। यह बात बेहद कम लोगों को पता है कि Assembly Building के निकट ही सटाकर एक श्मशान स्थल है। इसी श्मशान को लेकर लोग भवन पर सवाल उठा रहे हैं। इस नई बिल्डिंग से पहले यह विधानसभा हवामहल के पास स्थित Sawai Mansingh Town Hall में संचालित होता था।
यह भी पढ़े: Rajasthan Election: प्रदेश में आज से Home Voting शुरु, बुजुर्ग व दिव्यांग करेंगे मतदान
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…