ढीली है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लंगोट, ये बयान दिया है हमेशा अपने बयानों के कारण विवादों का हिस्सा रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा ने। उनके मंत्री ही उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। जिसमें सचिन पायलट जैसे बड़े नेता भी शामिल हैं। अशोक गहलोत जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई बयानबाजी करें तो उन्हें पहले कांग्रेस की ओर ध्यान दे लेना चाहिए। नूह की घटना पर अपना बयान देते हुए ज्ञानदेव आहूजा ने इसे भी सरकार का बड़ा फेलियर माना है। जिसके कारण यह घटना हुई है।
अबकी बार बनेगी भाजपा सरकार
राज्य में इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा अकेले ही 400 से ज्यादा वोट लेगी। प्रदेश में भाजपा पूरे जोश के साथ वापसी करने वाली है।
सरकार ने किया छात्रों पर अत्याचार
रामगढ़ में पूर्व विधायक रहे ज्ञान देव आहूजा पहले भी कई बार अपने बयानों के कारण विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जयपुर में छात्रों पर डंडे तक बरसा चुकी है। जिसमें 17 लोग घायल हुए थे। अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि छात्र संघ के चुनाव भी नहीं होंगे। यह छात्रों से डर के कारण ही हो रहा है। एनएसयूआई की हार होने पर सरकार की खूब बदनामी होगी।
गहलोत संभालो लंगोट
आहूजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर भी कई विवादित बयानबाजी की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लंगोट को ही ढीला बताते हुए उन्होंने कहा है कि उनसे अपनी पार्टी तो संभल नहीं रही। वे राज्य को क्या संभालेंगे। वे प्रभारी भी उन नेताओं को बना रहे हैं, जो अपने क्षेत्रों में फेल रहे हैं। इसमें अजय माकन एक बहुत बड़ा नाम हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…