उदयपुर। उदयपुर के प्रतापगढ़ जिले में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने फांसी का फंदा लगाने से पहले वॉट्सऐप पर एक स्टेटस भी लगाया था। युवक ने वाट्सऐप पर फांसी के फंदे का स्टेटस लगाया। इसके साथ ही युवक ने लिखा सॉरी यह लास्ट गुडबाय ऑल फ्रेंड, जितना मैं रो रहा हूं, कसम से वो भी रोएगी। दरअसल युवक की हाल ही मैं शादी हुई थी। युवक अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर आया था।
मामले की जानकारी देते हुए सुहागपुरा थाना पुलिस ने बताया की सुहागपुरा थाना निवासी विजय कुमार ने फांसी का फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया। विजय कुमार की शादी को दो महिने ही बीते हैं। विजय की शादी कल्याणपुरा सेमलिया निवासी निरदा से हुई थी। निरदा बीएड परीक्षा की तैयारी के लिए अपने पीहर गई हैं। माता पिता और छोटा भाई घर में भोजन कर रहे थे तभी विजय के पिता के पास विजय के दौस्त का फोन आया ओर स्टेटस की बात बताई। जिसके बाद कमरे में जा कर देखा तो विजय फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पिता ने जैसे ही विजय को देखा वह अचेत हो कर गिर गए।
विजय 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। घर का खर्च पिता के द्वरा ही चलाया जाता था। मामले की जानकारी देते हुए पिता ने बताया की दोनों पति- पत्नी के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था। उसे कोई तकलीफ भी नहीं थी, तो फिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया हैं मैं नहीं समझ पा रहा हुं। वहीं पुलिस इस मामले में विजय के स्टेटस के आधार पर जांच में जुट गई हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…