स्थानीय

हरियाणा में BJP की जीत के वो 5 कारण जो कांग्रेस और राहुल गांधी समझ नहीं पाए

जयपुर। Haryana BJP Victory Reasons : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने एग्जिट पोल को धत्ता बताते हुए जबरदस्त जीत हासिल की है। 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा राज्य में भाजपा स्पष्ट बहुमत प्राप्त करती हुई दिख रही है। हालांकि, इससे पहले लगभग सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत बता रहे थे। ऐसे में आइए जानते हैं भाजपा की हरियाणा में जीत के वो 5 बड़े कारण जो कांग्रेस और राहुल गांधी समझ नहीं सके और वो महफिल लूट ले गई।

1. मनोहरलाल खट्टर की जगह सैनी मुख्यमंत्री बनाना

आपको बता दें कि भाजपा पहली बार 2014 में हरियाणा की सत्ता में आई थी। इसके बाद उसने 2019 में जेजेपी की मदद से गठबंधन सरकार बनाई। लेकिन 2 कार्यकाल सत्ता में रहने से एंटी-इन्कंबेंसी का जोखिम था। यही जोखिम खत्म करने के लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपना जांचा-परखा, आजमाया दांव चला जो मुख्यमंत्री बदलने का था। उसने मनोहर लाल खट्टर की जगह पर उनके ही भरोसेमंद नायब सिंह सैनी को सीएम बना दिया। भाजपा का यह दांव कामयाब रहा जिसें कांग्रेस समझ नहीं सकी।

2. सीएम सैनी की वजह से ओबीसी वोट भाजपा के पक्ष में आया

दरअसल, सीएम नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। वो हरियाणा में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले ओबीसी समुदाय के पहले व्यक्ति हैं। इस वजह से उनके समुदाय के मतदाताओं का भाजपा ओर झुकाव बढ़ गया। हरियाणा में अहीर, गुज्जर और सैनी समुदाय करीब 11 फीसदी हैं, वहीं ओबीसी 34 प्रतिशत के करीब हैं जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिला।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में हार से कांग्रेस को राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में झटका! जानिए 7 सीटों पर क्या होगा

3. गैर-जाट वोटों की की गई लामबंदी

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का अति-आत्मविश्वास, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उम्मीदवार तय करने में फ्री हैंड के साथ बहुत अधिक अहमियत ने चुनाव में जाट बनाम गैर-जाट ध्रुवीकरण हो गया। इसके अलावा भाजपा ने नायब सिंह सैनी के तौर पर ओबीसी समुदाय का पहला सीएम देकर इस ध्रुवीकरण को और मजबूत कर दिया जिसका फायदा उसें मिला। हरियाणा जाट दबदबे वाला राज्य है जहां करीब 30 फीसदी जाट हैं। वहीं, पिछड़े वर्ग के वोटरों की संख्या करीब 34 प्रतिशत है। इनके अलावा 17 प्रतिशत दलित हैं। कांग्रेस में जाट समुदाय को बहुत ज्यादा अहमियत मिलने से कहीं न कहीं गैर-जाट वोटरों का झुकाव बीजेपी की तरफ बढ़ा। बीजेपी को अंदाजा हो गया था कि उसे लेकर जाट वोटर में नाराजगी है इसलिए उसने इस समुदाय से बहुत ज्यादा उम्मीद तक नहीं पाली। चुनाव से पहले बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी से दूरी बना ली जिसका कोर वोटर बेस जाट ही है। इसका भी बीजेपी को फायदा मिला।

4. नए उम्मीदवारों को मौका

भाजपा ने सत्ताविरोधी रुझान और स्थानीय स्तर पर विधायक के लेवल पर वोटरों में नाराजगी दूर करने के लिए सीएम बदलने के साथ ही एक और दांव ये चला कि उसने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया। इस वजह से कुछ सीटों पर उसें बगावत का भी सामना करना पड़ा लेकिन पार्टी ने उसे बहुत तवज्जो नहीं दी। चुनावों में भाजपा को इसका फायदा भी मिला।

5. दलित वोटर्स पर किया फोकस

हरियाणा में कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थी। वहीं, भाजपा को भी पता था कि इस बार राह आसान नहीं। इसके चलते भाजपा ने कांग्रेस की अंतर्कलह का फायदा उठाया। कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा बनाम कुमारी सैलजा की लड़ाई को उछाला। टिकट वितरण में हुड्डा खेमे की ही चली और अधिकतर उम्मीदवार वही बने, जिन पर पूर्व सीएम का हाथ था। सैलजा इससे असहज भी हुईं और वो चुनाव प्रचार से दूर हो गई। ऐसे में भाजपा ने ये प्रचारित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी कि कांग्रेस के भीतर दिग्गज दलित चेहरा सैलजा का अपमान किया जा रहा है। उनकी उपेक्षा हो रही है। इसके अलावा पार्टी ने मिर्चपुर कांड की याद दिलाकर दलितों को चेतावनी भी दी कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो उनके समुदाय पर अत्याचार का दौर शुरू हो सकता है। नतीजा ये हुआ कि बीजेपी को दलित वोटरों को भी साधने में कामयाबी मिलती दिख रही है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago