जयपुर। जून की शुरूआत बेमौसम बरसात के साथ हुई, लेकिन इस बेमौसम बरसात ने मौसम सुहाना बनाएं रखा। इस बरसात ने लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होने दिया। बरसात का दौर थम चुका है और अब इस चिलचिताती गर्मी से लोगों के पसीने छुट सकते है। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो मौसम करवट बदलने जा रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी के साथ लू की वापसी भी होगी। ऐसे में देश के अधिकांश राज्यों में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
ऐसे में अब राज्य में दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है। और अब गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। बाड़मेर के बाद पश्चिम राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम पर पंहुच चुका है। बरसात का दौर थमने के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही इस बार मानसून भी देरी से दस्तक देगा। मौसव विभाग की माने तो इस बार मानसून 8 दिन देरी से आने के अनुमान लगाए जा रहे है।
राजस्थान के कई हिस्सों मे लगातार हो रही बरसात के कारण मौसम ठंडा बना हुआ था। अब बरसात रूकने के बाद 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की संभावना है। तथा चूरू का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बूंदी का 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों का तामान 41 डिग्री सेल्सियस रहा है।
दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी दस्तक दे चुकि है। जयपुर, कोटा के साथ ही उदयपुर में रात का तापमान बढ़ रहा है। इसके साथ ही दिनभर तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर की बात करे तो दिन का तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…