स्थानीय

Holi 2024 Jaipur: यहां निखरेगा जयपुर की होली का रंग! मनमोहक होगा हर कार्यक्रम

Holi 2024 Jaipur: हिन्दुओं का प्रमुख पर्व होली इस वर्ष 25 मार्च को सेलिब्रेट किया जाएगा। बसंत का महीना लगते ही होली के पर्व का इंतजार शुरू हो जाता हैं। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन होता हैं। इसी के अगले दिन रंगारंग होली खेली जाती हैं। भारत के अलग-अलग हिस्सों में होली खेलने का एक अलग ही अंदाज होता है। होली के पर्व पर जयपुर समेत देशभर के मंदिरों में ठाकुरजी के साथ फूलों की होली भी खेली जायेगी। कुछ मनमोहक नजारा हर साल राजस्थान की राजधानी जयपुर के गोविंददेव जी के मंदिर में भी देखा जाता हैं। चलिए जानते है इस मंदिर की होली के बारे में-

जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में करीब 20 दिन फाग के रंग नजर आते हैं। वहीं, खाटू श्याम जी के भक्त श्याम निशान लिए जयपुर से पैदल के लिए रवाना होते हैं। श्याम प्रभु के भजनों के बीच फाग के गीत भक्तों का उत्साह बढ़ाते हैं। मंदिर में ठाकुरजी के साथ फूलों की होली खेली जाती है।

यह भी पढ़े: Holi 2024: कब हैं होली? जानें तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि के बारे में पूरी जानकारी

गोविंददेवजी में फाग के रंग
(Govinddevji Mandir Jaipur)

शहर के आराध्य गोविंददेव जी मंदिर में होली से करीब 15 दिन पहले से ही फागोत्सव का उल्लास नजर आने लगता है। फागोत्सव में होली के रंग बिखरते हैं। इस दौरान रोजाना रचना झांकी के दर्शन होते हैं। साथ ही फागोत्सव में होलिकोत्सव भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता हैं। इस उत्सव के दौरान ठाकुरजी के समक्ष फाग के रंग बिखरेंगे और होली के गीतों का धमाल नजर आएगा। गोविंददेव जी मंदिर में बरसाने की लट्ठमार होली भी साकार होती दिखाई देती हैं।

यह भी पढ़े: Holi 2024 के रंग में पड़ेगा भंग! घटने वाली हैं यह विचित्र घटना

इस होली चलें गोविंददेव जी

इस दौरान मंदिर में पुष्प फागोत्सव का आयोजन भी प्रमुख होता हैं। पुष्प फाग और होली पद भजनामृत वर्षा अनुष्ठान के कार्यक्रम भी ख़ास रहते हैं। भजनों की स्वर लहरियां और मंदिर में गुलाल होली का आयोजन भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहता हैं। ऐसे में इस होली चलें जयपुर के गोविंददेव जी मंदिर।

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago