जयपुर। IAS Tina Dabi की बहन Ria Dabi को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने रिया डाबी को शानदार गिफ्ट दिया है। आपको बता दें कि IAS Ria Dabi अब तक एपीओ चल रहीं थी, लेकिन अब उनको पोस्टिंग दे दी गई है। रिया डाबी को उपखंड अधिकारी और मजिस्ट्रेट गिर्वा उदयपुर में लगाया गया है। रिया डाबी 2021 बैच की IAS अधिकारी हैं। उनको भी अपनी बहन टीना डबी की तरह राजस्थान कैडर मिला था।
रिया डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत अधिक है। रिया डाबी के बारे में लोग बहुत कुछ जानना चाहते हैं। पिछले रिया डाबी उस समय चर्चा में आई थी जब उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। उन्होंने अप्रैल 2023 में आईपीएस मनीष कुमार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। रिया और मनीष ने बेहद गुपचुप तरीके विवाह किया था। इसका पता गृह मंत्रालय की ओर से आए एक नोटिफिकेशन से चला था।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कौन मंत्री बना सबसे पावरफुल?: CM के बाद इस मंत्री को मिले सबसे बड़े विभाग
रिया डाबी ने UPSC 2021 एग्जाम में ऑल इंडिया 15वीं रैंक प्राप्त की थी। IAS बनने के बाद Ria Dabiकी पोस्टिंग अलवर में दी गई थी। रिया फिलहाल एपीओ पर थीं, लेकिन अब राजस्थान में नई सरकार बन चुकी और भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री हैं। नई सरकार बनने के बाद एकसाथ 72 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं जिनमें रिया डाबी का भी नाम है।
यह भी पढ़ें : 'इंदिरा रसोई योजना' पर भजनलाल सरकार का एक्शन, कर दिया कुछ ऐसा
रिया डाबी ने दिल्ली से पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। पिछले साल उन्होंने महाराष्ट्र कैडर के IPS मनीष कुमार से विवाह किया है। विवाह से पहले आईपीएस मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर में थे। विवाह के बाद उन्होंने अपना ट्रांसफर राजस्थान कैडर में करा लिया था।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…