Indian Army War Practice on Rajasthan Border
जयपुर। Rajasthan News : सीमा से भारतीय थल सेना मिसाइलें दाग रही है जिनके धमाकों से पाकिस्तान थर्रा उठा है। पाकिस्तान की सीमा पर भारतीय सेना सुबह से शाम तक मिसाइलों के साथ साथ ही खतरनाक गोला-बारूद दाग रही है जिनके धमाकों की गूंज से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद भारतीय थल सेना मिसाइले और गोले लगातार दाग रही है।
Rajasthan में पूर्वी कमान के कमांडर ले. जनरल आरसी तिवारी की मौजूदगी में भारतीय थल सेना के बहादुर जवान सतह से सतह पर मार करने वाले हथियारों का फायर पावर प्रदर्शन कर रहे हैं। सेना की थिएटर आर्टिलरी एकसाथ कई लक्ष्यों को भेद रही है। इस दौरान भारतीय सेना की उन्नत प्रौद्योगिकी का नजारा देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : Indian Army Day : भारत के सामने कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान, देखें आर्मी की ताकत
भारतीय सेना द्वारा फायरिंग रेंज में आज के समय में संभावित युद्ध में काम आने वाली नई तकनीकी का भी यूज किया जा रहा है। जनरल आरसी तिवारी ने इस रेंज में ड्रोन से युद्धाभ्यास का जायजा ले रहे हैं। सेना के गनर्स ने मारक क्षमता का अभ्यास कर रहे हें। भारतीय सेना अपनी युद्धक तैयारियों जायजा ले रही है जिसमें ड्रोन तकनीकी का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। सेना का यह अभ्यास को दुश्मनों के लिए एक चेतावनी है। जनरल आरसी तिवारी ने पूर्वी कमान के गनर्स के प्रदर्शन की प्रशंसा की है।
यह भी पढ़ें : Vayu Shakti 2024 : पाकिस्तानी सीमा पर लड़ाकू विमान तैनात, 17 फरवरी से दागी जाएंगी मिसाइलें
आपको बता दें कि आर्टिलरी रेजीमेंट भारतीय सेना की दूसरी सबसे बड़ी शाखा है। यह जमीनी अभियानों के समय सेना को मारक क्षमता प्रदान करती है। इस रेजीमेंट ने करगिल युद्ध के समय लगभग 2.5 लाख गोले और रॉकेट दागे थे। इसके साथ ही उस दौरान 300 से अधिक तोपों, मोर्टार और रॉकेट लॉन्चरों ने रोज लगभग 5000 बम बरसाए थे।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…