Jaipur Jamat ul Vida 2024: शबे बारात के बाद अब जयपुर में रमजान को लेकर खासा उत्साह का माहौल है। रमजान का महीना 11 मार्च 2024 से शुरु हो सकता है। चांद अगर 10 को दिखा तो नहीं तो 12 मार्च को पहला रोजा होगा। रमजान के आखिरी जुम्मे को जुमातुल विदा कहा जाता है। हम आपको बता रहे है कि इस साल 2024 में Jaipur में Jamat ul Vida कब है। जयपुर की जामा मस्जिद में Jamat ul Vida 2024 की नमाज को लेकर तैयारी हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Jaipur Jama Masjid: जयपुर और जुम्मे का अनोखा है कनेक्शन, 160 साल से यहां पढ़ी जा रही नमाज!
रमजान का महीना 11 मार्च 2024 से शुरु हो सकता है। ऐसे में जयपुर में रमजान का आखिरी जुम्मा 5 अप्रैल को हो सकता है। रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा भी कहा जाता है। नबी ए करीम ने इस दिन की खासी फजीलत बयान की है। रमजान के सारे ही जुम्मे अहम होते हैं, लेकिन Jamat ul Vida सबसे अहम दर्जा रखता है। इस दिन अल्लाह की स्पेशल रहमतें नाजिल होती हैं।
यह भी पढ़ें: Jaipur Ramadan 2024: जयपुर में कब से है पहला रमजान, तारीख नोट कर लें!
जौहरी बाजार जयपुर में 160 साल पहले बनी जयपुर की जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर खास तैयारी करी जाती है। इस दिन सुबह से ही जौहरी बाजार में यातायात आवागमन रोक दिया जाता है। Jaipur में Jamat ul Vida 2024 को लेकर आप भी तैयार हो जाए। जौहरी बाजार के व्यापारी इस दिन मुस्लिम बंधुओँ के लिए जानमाज और चादर का इंतजाम करते हैं।
रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा जुमा कहा जाता है। आखिरी शुक्रवार को Jaipur Jama Masjid में 5 से 7 लाख तक लोग एक साथ अलविदा जुमा की नमाज़ में शामिल होते हैं। हालांकि कोरोना काल में यह 160 साल पुरानी प्रथा टूट गई थी जब 2020 के जमातुल विदा में Jaipur Jama Masjid में महज 5 लोगों ने जुमे की नमाज पढ़ी थी। बीच बाजार में मस्जिद होने से पर्यटक भी इसे देखने पर फोटो क्लिक जरूर करते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…