जयपुर। जयपुर नगर निगम ग्रेटर (Jaipur Nagar Nigam Greater) की ओर से मुहाना मंडी रोड स्थित मैरिज गार्डन में हरियाली तीज महोत्सव (Hariyali Teej Mahotsav) मनाया जा रहा है। ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर (Somya Gurjar) ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। समरोह के बीच यहां दुनिया का सबसे बड़ा घेवर (Worlds Biggest Ghewar) तैयार किया गया है। सबसे बड़ा घेवर बनाकर नगर निगम वल्र्ड रिकॉर्ड बनाएगा। यह घेवर महिलाओं और हलवाई द्वारा मिलकर बनाई गई है। यह कार्यक्रम गुलाबी शहर के गुलाबी लहरिया थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसी महोत्सव के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा घेवर बनाया गया है। इससे पहले रविवार को ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया।
जयपुर में हर साल तीज (Jaipur Teej) के अवसर पर हरियाली तीज महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव में सैकड़ों महिलाएं शामिल होती है। इस बार नगर निगम ग्रेटर शहर की सैकड़ों महिलाओं और विभिन्न महिला संगठनों के साथ फिर तीज उत्सव मनाने जा रहा है। शाम को शुरू होने वाले इस आयोजन में महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। हरियाली तीज महोत्सव में मेहंदी, थाली मेकिंग, बणी-ठणी, घेवर बनाने जैसी कई प्रतियोगिता होंगी और तीज का झूला, घेवर, तीज की सवारी और पूजन, घूमर के साथ साथ तीज के महत्व की महिलाओं को जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में खुला नौकरियों का पिटारा! एक लाख पदों की भर्ती निकाल रही भजनलाल सरकार
नगर निगम जयपुर के द्वारा तीज महोत्सव में महिलाओं को उपहार के रूप में पेड़ (Tree Plant In Gift) देगा। जिससे महिला शक्ति इस मुहिम में जुड़कर एक करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से हैंडमेड प्रोडक्ट की स्टॉल भी लगाई जाएगी, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में निगम भागीदारी निभा सके।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…