स्थानीय

जयपुर में कचरे के ढेर से बनेगा जैविक खाद, आम जनता में बंटेगा

Jaipur Nagar Nigam Jaivik Khad : गुलाबी नगरी जयपुर भारत का पेरिस अपनी खूबसूरती और चौड़ी सड़कों के लिए जाना जाता है। शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए जयपुर नगर निगम हेरिटेज लगातार परकोटे में कचरे के निस्तारण की त्वरित व्यवस्था कर रहा है। बदबू मारते जिस कचरे के ढेर को देखकर आमजन मुंह बना लेता है, वही कचरा अब लोगों के काम आने वाला है। जयपुर नगर निगम हेरिटेज ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर नवाचार किया है। अब Jaipur Municipal Corporation Heritage द्वारा कचरे से जैविक खाद (Jaipur Nagar Nigam Jaivik Khad) बनाई जाएगी। साथ ही इसे आमजन को वितरित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Jaipur Nagar Nigam ग्रेटर की मेयर सोम्या गुर्जर की शानदार पहल, अब ट्रैफिक सिग्नल पर नहीं लगेगी धूप

जयपुर में कचरे से खाद बनेगा (Jaipur Nagar Nigam Jaivik Khad)

Jaipur Municipal Corporation Heritage कमिश्नर अभिषेक सुराणा के अनुसार निगम के ही पार्कों में पेड़ से गिरे हुए पत्तों से अब जैविक खाद (Jaipur Nagar Nigam Jaivik Khad) बनाने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जल्द ही हेरिटेज निगम पौधारोपण में विशेष सहायक जैविक खाद को जनहित में वितरण के लिए उपलबध कराने जा रहा है। पहले चरण में स्वयं सहायता समूह के सहयोग से हेरिटेज निगम क्षेत्र में आने वाले तीन पार्कों में Organic Fertilizer तैयार किया जा चुका है।

जयपुर की ताजा खबरों और नवाचार से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

यह भी पढ़ें : किसानों पर मेहरबान भजनलाल सरकार, कृषि यंत्रों पर ऐसे दे रही 1.50 लाख तक की सब्सिडी

ये कुदरती खाद यूरिया के जहर से बचाएगा

जयपुर नगर निगम हेरिटेज इस तरह पत्तों और कचरे से जैविक खाद (Jaipur Nagar Nigam Jaivik Khad) बनाकर लोगों को यूरिया के जहर से बचाने का काम भी करेगा। इसके लिए सबसे पहले सेल्फ हेल्प ग्रुप यानी स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाएं पार्क में गिरी हुई फूल पत्तियां जमा करेगी। इसके बाद दूसरी महिलाएँ इन पत्तियों में से प्लास्टिक या अन्य कचरा बाहर करेगी। फिर इसके बाद शेडर मशीन की मदद से एक लंबी प्रक्रिया द्वारा जैविक खाद बनाया जाएगा। इस दौरान इसमें दही और बेसन का मिक्सचर भी मिलाया जाएगा ताकि खाद की क्वालिटी में सुधार हो सके।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago